IMG 20251013 WA0027

घाटाल : सारा भारत कृषक सभा की 82 सदस्यों की नई समिति गठित

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के घाटाल नगर टाउन हॉल में अखिल भारतीय किसान सभा (ऐक्स) का दो दिवसीय 39वां जिला सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन में 82 सदस्यों की नई समिति का गठन किया गया।

इस सम्मेलन में मेघनाद भुईयाँ को फिर से जिला सचिव और प्राणकृष्ण मंडल को नया जिला अध्यक्ष चुना गया। सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष भक्तराम पान ने किया।

सम्मेलन के अवसर पर शहर और टाउन हॉल का नामकरण दिवंगत किसान नेता हरेकृष्ण सामंत और निर्मल घोष के नाम पर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सुबह सम्मेलन शुरू होने से पहले एक भव्य रैली और जनसभा का आयोजन किया गया।

इस रैली का नेतृत्व किसान नेता सुभाष दे, मेघनाद भुईयाँ, प्राणकृष्ण मंडल, सीपीआई (एम) नेता विजय पाल, तापस सिन्हा, कमल पलमल, गोपाल प्रमाणिक, अशोक सांतरा, उत्तम मंडल आदि ने किया।

रैली के बाद घाटाल-पांशकुड़ा बस स्टैंड पर एक सभा हुई, जिसमें वाम दलों के नेताओं ने भाषण दिया।सम्मेलन में किसानों की फसल के न्यायसंगत मूल्य, कीटनाशक और उर्वरक की कीमतों में कमी समेत विभिन्न किसान और जनहित से जुड़ी मांगों पर जोर दिया गया।

अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से केंद्र की भाजपा सरकार और राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार को किसानों की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार बताया गया।

किसान नेताओं ने कहा कि घाटाल मास्टर प्लान के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस सरकार किसानों के साथ धोखाधड़ी कर रही है। उन्होंने घोषणा की, कि किसानों के हित में अखिल भारतीय किसान सभा का आंदोलन जारी रहेगा। सम्मेलन और रैली में घाटाल में रेलवे लाइन की भी मांग रखी गई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + two =