Images 2021 08 20T002612.562

इन घरेलु नुस्खों से पाएं दांतों की प्रॉब्लम से छुटकारा

हमारे दांत हमारे चेहरे का अहम हिस्सा होते हैं। सुंदर मोतियों जैसे दांत हमारे चेहरे पर चार चांद लगा सकते हैं। चमकते हुए दांत सभी को पसंद होते हैं। अगर आप अपने पीले दांतों से परेशान हैं तो आज हम आपको बताएंगे कुछ घरेलु नुस्खे जिससे आप दांतों की प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं।

  • सूखे हुए नींबू के छिलकों को पीसकर पाउडर बना लें। अब इसे दिन में एक बार प्रयोग करें। ऐसा करने से दांतों से संबंधित सभी बीमारियों से छुटकारा मिल जाएगा और साथ ही मसूड़े भी मजबूत होंगे।
  • दांतों में दर्द रहने जैसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए नींबू को चार टुकड़ों में काट लीजिए। इसके बाद नींबू के ऊपर नमक डालकर, एक के बाद एक टुकड़े को गरम कर लीजिए। अब एक-एक टुकड़ा अपने दांतो पर रखकर दबाते जाएं और चूसते जाएं।
  • एक चम्मच नींबू का रस लेकर उसमें आधा चम्मच नमक मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने दांतो पर मालिश करें। ऐसा करने से दांतो के अंदरूनी हिस्सों पर जमी गंदगी साफ हो जाएगी और दांत मजबूत भी होंगे।
यह भी पढ़ें:  शादीशुदा पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद है प्याज और अदरक का रस, होते हैं गजब के फायदे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *