हिन्दी साहित्य परिषद के श्रावण काव्य महोत्सव में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कवियों का जमावड़ा

कोलकाता । कल अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक संस्थान हिन्दी साहित्य परिषद, कोलकाता के द्वारा श्रावण काव्य महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कवियों का जमघट लग गया। मुख्य अतिथि रहीं जापान से जापान – हिन्दी कल्चर की अध्यक्षा, हिन्दी साहित्य परिषद की जापान इकाई की अध्यक्षा रमा शर्मा, विशिष्ट अतिथि रही हिन्दी साहित्य परिषद मोरिशस इकाई की अध्यक्षा सविता तिवारी, विशिष्ट अतिथि रहे जंग बहादुर पांडेय, फिनलैंड से।

कार्यक्रम का कुशल संचालन किया कोलकाता की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की संयुक्त सचिव मौसमी प्रसाद ने। कार्यक्रम का प्रारम्भ हिन्दी साहित्य परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय शुक्ल के ओजस्वी भाषण से हुआ। इसके बाद भोपाल, मध्य प्रदेश के हिन्दी साहित्य परिषद, मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गीतेश्वर बाबू घायल ने भगवान शिव की रुद्राष्टाध्यायी के मंत्रोच्चारण का पाठ किया। तत्पश्चात कोलकाता की राष्ट्रीय इकाई की उपाध्यक्ष रीमा पांडेय ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में सावन के साथ ही साथ भगवान शिव की आराधना के स्वरों से सम्पूर्ण कार्यक्रम शिव मय हो गया। प्रसिद्ध कवियत्री खुशबू बरणवाल सीपी, रुना रश्मि, सुधा सिन्हा, ऋतुराज वर्षा, रेणु बाला धार, बिंदु प्रसाद, रंजना वर्मा, अजीत प्रसाद और घायल जी के गीतों की ठंडी फुहार में श्रोतागण आकंठ डूबे हुए थे। हिन्दी साहित्य परिषद झारखंड इकाई की अध्यक्षा स्नेहा को कार्यक्रम में जन्म दिवस की मंगल कामना की गयी। अंत में संजय शुक्ल जी ने सभी साहित्यकारों को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *