Gangasagar: A young man who went to bathe in the sea despite the administration's ban is missing

गंगासागर : प्रशासन की मनाही के बावजूद समुद्र में नहाने गया युवक लापता

गंगासागर। श्रावण मास के पावन अवसर पर गंगासागर पहुंचे उत्तर प्रदेश के एक तीर्थयात्री की समुद्र में डूबने से लापता होने की खबर है। बताया जा रहा है कि प्रशासन की सख्त हिदायतों के बावजूद युवक समुद्र में नहाने चला गया, जहां उफनती लहरों ने उसे लील लिया। घटना के बाद से युवक की तलाश के लिए पुलिस व आपदा मोचन बल द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के करीब 25–30 तीर्थयात्रियों का दल गंगासागर स्थित कपिलमुनि मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आया था। पूजा से पहले, दल में शामिल संदीप गौड़ नामक युवक ने प्रशासन की नजर बचाकर समुद्र में स्नान के लिए प्रवेश किया। तभी बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव के चलते उफनती लहरों ने उसे बहा दिया।

गौरतलब है कि बंगाल की खाड़ी में दबाव बनने के कारण समुद्र इन दिनों अत्यधिक उथल-पुथल में है। मत्स्य विभाग द्वारा मछुआरों को गहरे समुद्र से तट पर लौटने का आदेश पहले ही जारी किया जा चुका है। वहीं, दक्षिण 24 परगना जिले के प्रशासन ने पर्यटकों के समुद्र में नहाने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा रखा है।

घटना की सूचना मिलते ही गंगासागर तट थाने की पुलिस, प्रखंड प्रशासन और आपदा मोचन बल (डीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंचीं। युवक की तलाश के लिए स्पीड बोट और गोताखोरों की मदद ली गई, लेकिन लहरों की तीव्रता के कारण तलाशी अभियान को शाम होते-होते रोकना पड़ा।

यह भी पढ़ें:  लायंस क्लब कोलकाता वेस्ट हरेकृष्णा सेवा संघ ने की तीर्थयात्रियों की सेवा

पुलिस ने शुक्रवार सुबह से पुनः तलाशी अभियान शुरू किया, हालांकि खबर लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करें और समुद्र में प्रवेश से बचें।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, दबाव के प्रभाव के चलते अगले कुछ दिन समुद्र में लहरें और अधिक उग्र हो सकती हैं, ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  सारे तीरथ बार-बार गंगा सागर एक बार जाने क्यों? गंगासागर यात्रा पर विशेष...
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  गंगासागर मेले को ‘राष्ट्रीय मेला’ घोषित करने की पहल, बंगाल सरकार ने केंद्र को दिया प्रस्ताव
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − five =