Images 2023 05 05T215111.016

एचडीएफसी के लुढ़कने से शेयर बाजार में कोहराम

मुंबई। एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के विलय के बाद एमएससीआई अपडेट को लेकर दोनों दिग्गज कंपनियों में करीब छह प्रतिशत की भारी गिरावट से हतोत्साहित निवेशकों की अन्य अठारह कंपनियों में हुई बिकवाली के दबाव में आज शेयर बाजार में कोहराम मच गया। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 694.96 अंक अर्थात 1.13 प्रतिशत का गोता लगाकर 61054.29 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 186.80 अंक यानी 1.02 प्रतिशत लुढ़ककर 18069 अंक पर आ गया।

दिग्गज कंपनियों की तरह बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में भी बिकवाली हुई, जिससे मिडकैप 0.50 प्रतिशत टूटकर 25,851.86 अंक और स्मॉलकैप 0.39 प्रतिशत गिरकर 29,283.87 अंक पर रहा। इस दौरान बीएसई में कुल 3641 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2040 में गिरावट जबकि 1474 में तेजी रही वहीं 127 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 30 कंपनियों में बिकवाली जबकि 19 में लिवाली हुई।

यह भी पढ़ें:  एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 80 से अधिक उड़ान रद्द कीं

वहीं एक के भाव स्थिर रहे। बीएसई के 14 समूहों में गिरावट रही। इस दौरान वित्तीय सेवाएं 2.28, बैंकिंग 1.87, धातु 1.55, कमोडिटीज 0.63, ऊर्जा 0.49, हेल्थकेयर 0.20, आईटी 0.58, दूरसंचार 0.34, यूिलिटीज 0.42, तेल एवं गैस 0.57, पावर 0.14, रियल्टी 0.24, टेक 0.59 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.44 प्रतिशत गिर गए।

इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.32, जर्मनी का डैक्स 0.76, जापान का निक्केई 0.12 और हांगकांग का हैंगसेंग 0.50 प्रतिशत चढ़ गया जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.46 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.48 प्रतिशत उतर गया।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  हीरो मोटोकॉर्प बना रहा इलेक्ट्रिक वाहनों की योजना
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts
यह भी पढ़ें:  संविधान दिवस पर विशेष : जानें 26 नवंबर को क्यों मनाया जाता है संविधान दिवस

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *