From Zakir Hussain to Ratan Tata, these celebrities said goodbye to the world in the year 2024

जाकिर हुसैन से रतन टाटा तक, साल 2024 में इन हस्तियों ने दुनिया को कहा अलविदा

नई दिल्ली। साल 2024 को खत्म होने में बस कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। नया साल नई ताजगी और नई शुरुआत के साथ दस्तक देने को तैयार है। हालांकि, कई गम हैं, जो कभी भर नहीं पाएंगे। इस साल मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इस सूची में जाकिर हुसैन से लेकर शारदा सिन्हा तक का नाम शामिल है, जिन्हें हमने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

रतन नवल टाटा (Ratan Naval Tala) :

भारत के सबसे बड़े बिजनेस टाइकून और टाटा संस के पूर्व मानद चेयरमैन पद्म विभूषण रतन टाटा का 10 अक्टूबर, 2024 को 86 वर्ष की उम्र में स्‍वर्गवास हो गया। बिजनेस टाइकून रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को मुंबई में नवल टाटा और सूनी टाटा के घर हुआ था। साल 2008 में केंद्र सरकार ने टाटा को ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया था। कॉर्नेल विश्वविद्यालय में वास्तुकला में डिग्री के साथ स्नातक होने के बाद, वह भारत लौट आए और 1962 में उस समूह के लिए काम करना शुरू कर दिया, जिसे उनके परदादा ने लगभग एक सदी पहले स्थापित किया था।

जाकिर हुसैन (Zakir Hussain):

दुनिया को अलविदा कहने वाले सितारों की लिस्ट में तबला के महान कलाकार और ‘उस्ताद’ जाकिर हुसैन का नाम शामिल है। फेफड़े की खतरनाक बीमारी इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस से जंग लड़ रहे उस्ताद ने 73 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उस्ताद का 15 दिसंबर को निधन हो गया था। हुसैन का सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।

Sharda Sinha: The voice of 'Bihar Kokila' fell silent on Chhath

शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) :

छठ गीतों को एक नया आयाम देने वाली अभिनेत्री शारदा सिन्हा ने 5 नवंबर को आखिरी सांस ली। मल्टीपल मायलोमा (एक प्रकार का ब्लड कैंसर) से जंग लड़ रही बिहार की स्वर कोकिला ने 72 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया था। सिन्हा का नई दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था।

रोहित बल (Rohit Bal) :

इस साल दुनिया को अलविदा कह देने वाले सितारों की सूची में फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का नाम शामिल है। बल ने 1 नवंबर को अंतिम सांस ली। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिस वजह से उनका निधन हो गया। उन्हें साउथ दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रोहित बल 63 वर्ष के थे।

बिजली रमेश (Bijli  Ramesh) :

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता बिजली रमेश का 26 अगस्त को निधन हो गया था। लीवर फेल होने की वजह से उन्होंने 46 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया।

उस्ताद राशिद खान (Ustad Rashid Khan) :

भारतीय शास्त्रीय गायक उस्ताद राशिद खान का 55 वर्ष की आयु में 9 जनवरी को निधन हो गया था। कैंसर से पीड़ित उस्ताद का कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

ऋतुराज सिंह (Rituraj Singh) :

टीवी जगत के मशहूर अभिनेता ऋतुराज सिंह का 20 फरवरी को 59 साल की उम्र में निधन हो गया था। अभिनेता अपने मुंबई स्थित घर में थे, जहां देर रात उन्हें हार्ट अटैक आया और उन्हें बचाया नहीं जा सका।

गणेशन महादेवन (Ganeshan Mahadevan) :

तमिल फिल्मों और टीवी शोज में बेहतरीन काम कर लोकप्रिय हुए अभिनेता का 9 नवंबर को 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे अभिनेता का चेन्नई स्थित आवास पर इलाज चल रहा था।

पंकज उधास (Pankaj Udhas) : मशहूर गजल गायक पंकज उधास का 72 साल की उम्र में 26 फरवरी को निधन हो गया। वह पैंक्रियाटिक कैंसर से पीड़ित थे।

अतुल परचुरे (Atul Parchure) :

मनोरंजन जगत के लोकप्रिय अभिनेता और कॉमेडियन अतुल परचुरे का 57 वर्ष की आयु में 14 अक्टूबर को निधन हो गया। स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से अभिनेता मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थे।

विकास सेठी (Vikash Sethi) :

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता विकास सेठी का 8 सितंबर को नासिक में 48 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। अभिनेता को दिल का दौरा पड़ा था।

डॉली सोही (Dolly Saha) : सर्वाइकल कैंसर से जंग लड़ रही टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री डॉली सोही का 8 मार्च को 48 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

सुहानी भटनागर (Suhani Bhattanagar) :

आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘दंगल’ में बबीता फोगाट का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री सुहानी भटनागर का 19 वर्ष की आयु में 16 फरवरी को निधन हो गया। अभिनेत्री की डर्मेटोमायोसाइटिस से निधन हो गया। (डर्मेटोमायोसाइटिस एक रेयर बीमारी है, जिसमें मांसपेशियों में सूजन पड़ जाती है और त्वचा में चकत्ते पड़ जाते हैं)।

यह भी पढ़ें:  लखनऊ : तीन दिवसीय लोक व जनजातीय कला शिविर का समापन

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  मकर संक्रांति कब है 2023 में, जानिए पर्व का महत्व
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + 17 =