Kharagpur: Ravan Dahan done in Saluva

विनय सिंह बैस की कलम से – विजयदशमी

नई दिल्ली। पौराणिक मान्यता है कि विजयदशमी की तिथि को भगवान श्रीराम ने राक्षस रावण का वध किया तो संसार को एक पापात्मा से मुक्ति मिली। लेकिन भगवान श्रीराम के ऊपर ब्रहम हत्या का पाप भी लग गया क्योंकि रावण की मां जरूर असुर थी लेकिन उसके पिता ब्राह्मण थे ।

इस ब्रह्म हत्या के पाप से मुक्ति पाने के लिए भगवान श्रीराम ने अपने अनुज लक्ष्मण के साथ भोलेनाथ की उपासना की थी। ऐसा कहा जाता है कि भोलेनाथ ने नीलकंठ पक्षी के रूप में ही भगवान राम को दर्शन दिए थे । तभी से विजयदशमी की तिथि को नीलकंठ के दर्शन करना शुभ माना जाता है।

यह तो हुई पौराणिक कथा की बात। हमारे यहां बैसवारा में हम लोग बचपन में दशहरा के दिन नीलकंठ के दर्शन के लिए प्रातः ही निकल पड़ते थे और नीलकंठ के दर्शन कर के ही घर लौटते थे। नीलकंठ के दर्शन होते ही जोर जोर से चिल्लाते थे-
“हरी भदैली गंग नहावा।
नीलकंठ के दर्शन पावा।।”

गंगा पार पड़ोसी जिले फतेहपुर के लोग इस बात को कुछ यूं कहते-
“नीलकंठ के दर्शन पावा,
घर बैठे गंगा नहावा।”

जब हम लोग परीक्षा देने जाते और रास्ते में कहीं कोई नीलकंठ दिख जाता था तो उसे देखकर हम चूमते हुए (फ्लाइंग किस देते हुए) कहते थे –
“नीलकंठ वरदानी।
हमका पास करो तो जानी।”

यह भी पढ़ें:  CBI ने समीर वानखेड़े का फोन जब्त किया, एफआईआर में लगे चौंकाने वाले आरोप

और
ऐसा करने के बाद हम मानते थे कि अब परीक्षा में हमें पास करने की जिम्मेदारी नीलकंठ यानी भगवान शंकर की है।

कानपुर क्षेत्र में परीक्षा में पास होने का यही वरदान कुछ इस तरह मांगा जाता था-
“नीलकंठ तुम नीले रहियो,
हमको पास कराए जइयो।
पास होएं तो बैठे रहियो,
फेल होएँ तो उड़ जइयो।”

नीलकंठ की एक जगह पर काफी देर तक बैठने की आदत होती है इसलिए नीलकंठ किसी को जल्दी निराश नहीं करते थे, यानि सबको पास कर देते थे।

मध्यप्रदेश के बच्चे नीलकंठ से अपनी कामना कुछ इस तरह प्रकट करते थे-
“नीलकंठ तुम नीले रहियो,
दूध भात का भोजन करियो।
मोरा सन्देशा भगवान से कहियो, सोवत हों तो जगाय के कहियो,
बैठे हों तो उठाय के कहियो।”
फिर धीरे से यह भी आग्रह करते कि उन्हें परीक्षा में कौन सा डिवीजन चाहिए।

खैर यह तो हुई मान्यता और विश्वास की बात, तार्किक दृष्टि से देखें तो नीलकंठ पक्षी खेतों में पाए जाने वाले कीड़े मकोड़ों को खाता है इसलिए उसे किसानों का मित्र भी कहा जाता है। शायद नीलकंठ के इन्हीं गुणों के कारण हमारे पूर्वजों ने नीलकंठ को शुभ मानना शुरू किया होगा।

यह भी पढ़ें:  हांगकांग के दो संपादकों को एक आलेख पर देशद्रोह के आरोप में 21 माह की जेल- लोकतंत्र का चौथा स्तंभ स्तब्ध

बढ़ते शहरीकरण और कम होते वन क्षेत्र के कारण नीलकंठ आज लुप्तप्राय पक्षियों की प्रजाति में शामिल है। अगर समय रहते हमने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो वह दिन दूर नहीं जब नीलकंठ के दर्शन हमें सोशल मीडिया में ही होंगे।

(विनय सिंह बैस)
नीलकंठ को महादेव का प्रतिनिधि मानने वाले

विनय सिंह बैस, लेखक/अनुवाद अधिकारी

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  भोजपुरी फिल्म 'प्यार भईल हिंदुस्तान से' प्रदर्शन के लिए तैयार 
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *