395dd3bf 3d99 4699 86d1 91a2834aab14

विनय सिंह बैस की कलम से… बचपन के स्वतंत्रता दिवस की कुछ धूमिल यादें अब भी मन मस्तिष्क में हैं!

नई दिल्ली । हमारे विद्यालय प्राथमिक पाठशाला बरी में प्रधानाध्यापक अवधेश बहादुर सिंह हुआ करते थे। देव नारायण सिंह, अयोध्या सिंह शिक्षक थे। एक और शिक्षक का नाम भूल रहा हूं। 15 अगस्त के दिन हम सब बच्चे नहा-धोकर और साफ-सुथरे कपड़े पहन कर विद्यालय पहुंच जाया करते थे। सबसे पहले विद्यालय में झंडारोहण होता था और फिर राष्ट्रगान गाया जाता था।

उसके बाद शिक्षकों के नेतृत्व में पूरे गांव में प्रभात फेरी निकाली जाती थी। प्रभात फेरी विद्यालय से शुरू होकर बहेलिया पार, नउवन टोला से गुजरते हुए हमारे मोहल्ले चौघरा पहुंचती थी। वहां पर दादा स्वर्गीय कृपाल सिंह के दरवाजे कुछ देर प्रभात फेरी रुकती थी। हम लोग अपने मोहल्ले में कुछ अधिक जोश से “झंडा ऊंचा रहे हमारा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा” का सस्वर गान करते रहते थे। तब हमें बताशा या कभी लड्डू भी मिल जाया करते थे।

उसके बाद प्रभात फेरी गांव के दो हिस्सा, तीन हिस्सा मोहल्लों से गुजरते हुए वापस विद्यालय पहुंचती थी। उस समय सभी बच्चों के पास झंडा नहीं हुआ करते थे। एक ही झंडा रहता था जो कक्षा 5 का कोई बच्चा लेकर सबसे आगे आगे चलता था। कुछ गांव वाले उस दिन गांधी टोपी भी लगा लेते थे क्योंकि उस समय तक गांधीजी और भारत की स्वतंत्रता एक दूसरे के पर्याय माने जाते थे।

यह भी पढ़ें:  वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स की नवीनतम प्रस्तुति 'छोरा गंवार'

विद्यालय वापस लौटने के पश्चात गुरुजी हमें स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताते थे। गांधी, नेहरू, सुभाष, सरदार पटेल के बारे में भी बताया जाता था। पता नहीं किन कारणों से चंद्रशेखर आज़ाद, सरदार भगत सिंह, ठाकुर रोशन सिंह आदि क्रांतिकारियों के बारे में ज्यादा नहीं बताया जाता था। अंत मे सभी बच्चों को मिठाई बांट कर विदा किया जाता था।

आज बच्चों को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लेते हुए देखकर उन पुराने दिनों की याद ताजा हो गई।

जय हिंद, जय भारत
वंदेमातरम

Vinay Singh
विनय सिंह बैस

(विनय सिंह बैस)
गांव-बरी, पोस्ट-मेरुई, जनपद-रायबरेली (उ.प्र)

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  विद्या, ज्ञान और कौशलता मानवीय आजीविका चलाने के मूल मंत्र- जीवन की प्रगति और आत्मनिर्भर भारत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts
यह भी पढ़ें:  ट्रंप के फैसलों से दुनिया दंग- बाईडेन के 78 फैसले भंग- क्या रुकेगी रूस यूक्रेन जंग?- अमेरिकी बर्थ राइट सिटीजनशिप कानून भंग!

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *