Horoscope

शुक्रवार : सिंह राशि वालों को मिलेगा यश, आपका कैसा रहेगा दिन

मेष: आज अचानक कोई आर्थिक समस्या हल हो सकती है। आपके किए जा रहे प्रयास अचानक रंग लाएंगे। सुबह को मन खट्टा सा रहेगा पर शाम होते-होते कई लोगों से मिलना होगा और समारोह जैसी स्थिति हो जाएगी। साझा व्यवसाय में लाभ होगा, काम आगे बढ़ेगा। आपकी कार्य-पद्धति में अच्छा प्रदर्शन आ रहा है और कई नए लोगों का सहयोग लेने में सफल हो जाएंगे। खान-पान पर ढंग से ध्यान नहीं दिया तो परेशानी होगी।

वृषभ: दिन बहुत भाग्यशाली है। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे सफल हो जाएंगे। षडय़ंत्रों से सावधान रहें आपके आस-पास ही कोई भेदिया काम कर रहा है। भाग्य बढ़ाने वाली कोई घटना आ सकती है अत: किसी भी व्यक्ति को लापरवाही से ना लें। विस्तार कार्य के लिए धन की आवश्यकता पड़ सकती है। आज धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। व्यक्तिगत जीवन में छोटे-मोटे कोई संदेह हों तो उन पर बाद में कभी विचार करें। यात्रा कार्यक्रम में बदलाव हो सकता है।

मिथुुन: कार्यक्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण अवसर मिलेंगे। व्यक्तिगत जीवन में चल रही समस्याओं को हावी ना होने दें। समस्याएं खुद ही हल हो जाएंगी परंतु समय लगेगा। व्यावसायिक कार्यों में सहयोग के लिए नए लोगों से बात करनी होगी। आज का दिन भाग्यशली हो सकता है जब कोई पुराना रुका हुआ कम पूरी हो जाए। अन्य लोगों का सहयोग लेने की कोशिश करेंगे। खान-पान उच्चकोटि का रहेगा, नियंत्रण भी रहेगा।

कर्क: आज मन बहुत शांत रहेगा। दैनिक काम व्यवस्थित ढंग से होता रहेगा। या तो बाहर जाने की इच्छा ही नहीं होगी या अपने आप ही यात्रा निरस्त हो जाएगी। घर-परिवार के कई लोग मिल-बैठकर समस्याओं पर मशविरा करेंगे। घर की प्रमुख समस्या हल होने के आसार बन रहे हैं। वाहन संबंधी आपकी रुचि को लेकर घर में चर्चा हो सकती है। संतान की प्रगति को लेकर आप थोड़ा सा चिंतित रहेंगे।

सिंह: आज आपको यश प्राप्ति होगी, सार्वजनिक रूप से आपकी प्रशंसा की जा सकती है। सच बोलने की धुन में मुंह से कोई कड़वी बात ना निकालें। साझा भाव से काम करने में लाभ है। मित्रों का भी सहयोग मिलेगा। आपके किसी प्रिय विषय को लेकर आप अनिर्णय की स्थिति में चल रहे हैं, जल्दी ही उसका समाधान कर डालें। संतान के लिए आज का दिन बहुत शुभ है, वे अच्छे समाचार सुना सकते हैं। व्यक्तिगत जीवन में कोई अच्छी बात आएगी, परस्पर विश्वास बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें:  27 मई : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

कन्या: आज का दिन भाग्यशाली है, जब आपको अपने कार्यस्थल पर महत्व प्रदान किया जाएगा। आपको अधिक उत्तरदायित्व सौंपा जा सकता है। साझेदारी के काम में समय अनुकूल होते हुए भी थोड़ी बहुत अड़चन बनी रहेगी। एक-दो महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मिलना होगा और व्यवसाय को आगे बढ़ाने की दृष्टि से कोई ना कोई कदम उठाएंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो नीतिगत निर्णय लेने में थोड़ी बहुत सावधानी बरतें, कोई गलती हो सकती है।

तुला: दिनमान ठीक-ठीक चल रहे हैं। आपके सोचे हुए काम उस तरीके से नहीं हो रहे हैं, जिस तरीके से आप करना चाहते हैं। आर्थिक लाभ के लिए बनाई जा रही योजना, अच्छा परिणाम देना शुरु कर देगी। आज एक प्रमुख बाधा दूर हो जाएगी, दैनिक काम-काज में प्रगति होगी। दौड़-भाग के काम आज संपन्न कर लीजिए। व्यावसायिक यात्रा सार्थक सिद्ध हो सकती है। आजीविका संबंधी कोई निर्णय कल के लिए ना छोंड़े। भाई-बहिनों के साथ थोड़ा सा तनाव रहेगा। साथी के साथ संबंध सहज रहेंगे, भागीदारी के मामलों में लाभ हो सकता है।

वृश्चिक: किसी नीतिगत निर्णय को लेकर आप थोड़ा सा संकोच करेंगे। विचार-विमर्श के लिए ज्यादा समय लेंगे। ग्रहों का शुभ प्रभाव बढ़ रहा है परंतु आर्थिक दबाव भी बहुत अधिक बढ़ रहा है, ऋण-प्रबंध करना ही पड़ेगा। आज जहां से पैसा आ जाए वहां से ही ठीक है। यात्रा शुभ नहीं है अत: आज बाहर की यात्रा ना करें। अनावश्यक खर्चे भी बहुत होंगे। कोई पुरानी उधारी चुकानी पड़ सकती है। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास धीरे-धीरे सफल होंगे। आपका वर्चस्व धीरे-धीरे बढ़ रहा है। काम-काज में कौशल बढ़ेगा और दिखावा भी बढ़ेगा।

धनु: मन में अज्ञात आशंकाएं रहेंगी। क्रोध की मात्रा भी बढ़ेगी। ना चाहते हुए भी किसी से विवाद में पड़ सकते हैं परंतु आपका आत्म-विश्वास बना रहेगा। घर का वातावरण सुधारने के लिए बहुत कोशिश करेंगे। बड़े व्यावसायिक निर्णय अभी टाल दें। दैनिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी परंतु व्यर्थ का खर्चा भी कम नहीं होगा। संतान के लिए आज का दिन बहुत शुभ है और उनकी शिक्षा-दीक्षा या उनकी आर्थिक स्थिति दोनों में ही सुधार होगा। आज परिवार के साथ कुछ ज्यादा समय निकालेंगे और खान-पान और मनोरंजन पर भी खर्चा करेंगे।

यह भी पढ़ें:  21 फरवरी : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

मकर: आज काम-काज की पद्धति में थोड़ा बहुत सुधार लाएंगे, कार्य-पद्धति को सरल बना लेंगे। व्यावसायिक कार्यों में आप हर चीज को व्यवस्थित ढंग से चाहते हैं। किसी खास व्यक्ति का सहयोग लेना चाहते हैं तो मिल जाएगा, आपकी कही हुई बात गिरेगी नहीं। लाभ प्राप्ति इतनी आसान नहीं है अत: आपको थोड़ी प्रतीक्षा करनी होगी। यात्रा प्रवास लाभ दे सकता है परंतु भाग-दौड़ बहुत ज्यादा करनी पड़ेगी। अत्यंत व्यस्तता के बीच में घर-परिवार के लिए पर्याप्त समय निकाल लेंगे। नए मित्रों से मिलना हो सकता है। व्यक्तिगत रिश्ते यथावत चलेंगे।

कुंभ: काम-काज में अच्छी प्रगति होगी, अच्छी आय होगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर आप भ्रम में रहेंगे अत: इन पर निर्णय स्थगित कर दें। व्यवसाय क्षेत्र में नए सहयोगी जुड़ सकते हैं। किसी एक से आज सार्थक वार्ता हो सकती है। व्यवसाय में जीत के लिए कुछ कदम उठाएंगे और सफल भी हो जाएंगे। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। यदि प्रेम संबंध हैं तो आपको अपार सहयोग मिलेगा। किसी खास मुकाम पर आपके सम्मान की रक्षा होगी। कारोबारी यात्रा लाभ दे सकती है और दूसरे शहरों से लाभ होगा।

मीन: आज अधिकारी वर्ग से मिलना हो सकता है। आपके सोचे हुए काम बनेंगे। व्यवसाय के लिए कोई वार्ता का प्रस्ताव आ सकता है, स्वीकार कर लेने में हर्जा नहीं है। किसी बकाया काम को करने में आपको गुरु या किसी बड़े के मार्गदर्शन की जरूरत पड़ सकती है। माता-पिता के लिए आज का दिन ठीक है पिता के व्यावसायिक कार्यों में थोड़ी-थोड़ी अड़चनें बनी रहेंगी। घर में किसी मुद्दे को लेकर साथी के साथ असहमति जैसी स्थिति रहेगी अत: कोई टिककर निर्णय नहीं लें। पूजा-पाठ में मन नहीं लगेगा परंतु आपकी इच्छा बनी रहेगी।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  19 अगस्त 2026 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 18 =