नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्ट्डीज में नवागंतुक छात्रों हेतु फ्रेशर पार्टी इनिजिओ 5.0 का आगाज हुआ। इस कार्यक्रम में डॉ. ममता जैन मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बॉडी और माइंड का संतुलन छात्रों के पूर्ण विकास मे सहायक होते हैं।
संस्था की निदेशक प्रो. डॉ. रजनी मल्होत्रा ढींगरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि असफलता से घबराना नहीं चाहिए अनुशासन से सफलता जरूर मिलती है।
संयुक्त महासचिव मोहन गर्ग ने कहा कि “राष्ट्र प्रथम” भावना के साथ महाराजा अग्रसेन इंस्टिट्यूट के छात्र पूरे विश्व में सफलता का परचम लहरा रहे हैं और देश की सेवा में भी विभिन्न व्यावसायिक के रूप में लगातार सफल हो रहें हैं।
हमारे आदर्श महाराजा अग्रसेन के मूल्य हैं जो संस्थान को एक आदर्श संस्थान के रूप में प्रतिष्ठित करता है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस्टर एवं मिस इनिज़ियो प्रतियोगिता रही। इसमें प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के अंतिम चरण में अनुष्का (बीए एलएलबी) और श्रेयांश (बीए इकोनॉमिक्स ऑनर्स) को मिस और मिस्टर इनिज़ियो 2025 का खिताब प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में संस्थान के महासचिव टी.आर. गर्ग, संयुक्त सचिव रजनीश गुप्ता, डॉ. नीलम शर्मा, निदेशक मेट, डॉ. एस.एस. देसवाल डीन मेट आदि उपस्थित रहें।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

