IMG 20250529 WA0034

खड़गपुर आत्मजा फाउंडेशन और इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स कम्युनिटी के संयुक्त प्रयास से नि:शुल्क चश्मा वितरण शिविर

अमितेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर की सामाजिक संस्था खड़गपुर आत्मजा फाउंडेशन और इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स कम्युनिटी ने निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया था। इस शिविर में 136 लोगों की आंखों की जांच की गई, जिसमें से 106 लोगों को चश्मे की आवश्यकता पाई गई।

इस क्रम में औपचारिकता के बाद अतुलमणि पॉलिटेक्निक स्कूल के सामने आयोजित शिविर में इन 106 लोगों को चश्मे वितरित किए गए। इस अवसर पर शिविर में आत्मजा फाउंडेशन की ओर से जया दास सिंह, ज्योति ठाकुर, रुक्मिणी ठाकुर, आशा शर्मा, सुभाष ठाकुर और अभिषेक राय चौधरी उपस्थित थे।

मानवाधिकार की ओर से विजय प्रताप सिंह, आलोक द्विवेदी, अभिषेक दूबे, दुर्गा शर्मा और दुर्गा साहू उपस्थित थे। शिविर में खड़गपुर अनुग्रह मंत्रालय ने सहयोग किया, जिनकी ओर से आलोक आरिक और शालिनी आरिक उपस्थित थी।

आत्मजा फाउंडेशन और ह्यूमन राइट्स के सदस्य उपस्थित थे। इस आयोजन में खड़गपुर अनुग्रह मंत्रालय ने भी सहयोग किया। बता दें कि आत्मजा फाउंडेशन सामाजिक जागरूकता के विभिन्न कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल है।

अपने संबोधन में आयोजकों की सराहना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यों से समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ पहुंच रहा है और लोगों में जागरूकता बढ़ रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 4 =