खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर के स्वैच्छिक संगठन अपराजेय
का चौथा स्थापना दिवस और रवींद्र-नजरूल स्मरण कार्यक्रम मेदिनीपुर शहर के उपनगरीय क्षेत्र यमुनाबाली में स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम की शुरुआत में दोनों कवियों की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई।
हर साल की तरह इस साल भी समाज के विभिन्न सेवा कार्यों में लगे हुए विशिष्ट व्यक्तियों को अपराजेय सम्मान-2025 प्रदान किया गया। इस साल अपराजेय सम्मान रक्तदान आंदोलन के नेता असिम धर और अपराजेय स्वैच्छिक संगठन के सदस्य और समाजसेवक शुभेंदु दे को मिला।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रत्येक सदस्य को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षक और समाजसेवक सुदीप कुमार खाड़ा, शिक्षिका और समाज सेविका दीपांविता, शिक्षक और संगीत कलाकार दीपेश दे, शिक्षक अभिजीत दास, शिक्षक दीपक भुई, शिक्षक शुभाशीष गोस्वामी आदि विशिष्ट लोग उपस्थित थे।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

