झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का जामताड़ा दौरा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का जामताड़ा दौरा

संजीत कुमार तांतिया, जामताड़ा : झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का जामताड़ा मंडल पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
जामताड़ा के नगर पंचायत भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला के सभी मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्रियों एव्ं सभी कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया एव्ं सभी के हाथों बारी-बारी से मंडल के पदाधिकारियो के द्वारा बाबुलाल मरांडी को गुलदस्ता दे कर सम्मानित किया गया। बाबुलाल जी ने सभी मंडल अध्यक्षगण को अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को संगठन में जोड़ने का मुलमंत्र दिया और संगठन को और भी मजबूत करने को कहा। सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ और माला पहना कर स्वागत किया गया। उसके बाद भाजपा जिला के जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह का अभिवादन किया गया, उसके उपरांत बाबुलाल मरांडी ने संगठन के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सोमनाथ सिंह ने की तथा मंच का संचालन सुमित सरन ने किया। कार्यक्रम में पुर्व कृषि मंत्री सत्यानांद बतूल झा, सांसद सुनील सोरेन, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरेन्द्र मंडल, जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह, झारखण्ड प्रदेश प्रभारी उपाध्यक्ष संजीव रजवाड़े, नगर पंचायत जामताड़ा की अध्यक्ष रीना देवी, सुरेश राय, बालमुकुन्द, रवि दास, कमल गुप्ता, मुकेश यादव, रीता शर्मा, सन्जू देवी, नीना शर्मा, ब्यूटी सिंह, शंकर कापडी, गणेश पासवान समेत सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *