IMG 20260729 WA0016

सलुवा में भूतपूर्व ईएफआर जवानों का सम्मान, संगठन ने सेवा अभियान जारी रखने का लिया संकल्प

खड़गपुर। भूतपूर्व ईएफआर वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन, सलुवा की ओर से सेवानिवृत्त ईएफआर जवानों को उनके घर जाकर सम्मानित करने का अभियान लगातार जारी है। संगठन के गठन के बाद से ही सदस्य बुजुर्ग हो चुके पूर्व जवानों के निवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित कर रहे हैं।

इस पहल की संगठन के सभी सदस्यों ने सराहना करते हुए इसे पूर्व सैनिकों के सम्मान का अनुकरणीय प्रयास बताया तथा भविष्य में भी इस अभियान को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

इसी क्रम में बुधवार, 29 जुलाई को संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य सेवानिवृत्त ईएफआर जवान श्याम कुमार राई के आवास पहुंचे। इस अवसर पर संगठन के सचिव प्रेम तामंग ने अपने संबोधन में पूर्व जवानों के योगदान को याद करते हुए उनके सम्मान की आवश्यकता पर बल दिया।

इसके बाद सभापति धन बहादुर गुरूंग ने उन्हें खादा ओढ़ाकर सम्मानित किया, जबकि सलाहकार गोपाल नेवार ने पुष्पगुच्छ भेंट किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने तालियां बजाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और श्री राई के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

यह भी पढ़ें:  CDS बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य लोगों की मौत, रक्षा मंत्री संसद में कल देंगे बयान

कार्यक्रम का समापन आत्मीय वातावरण में हुआ तथा उपस्थित सदस्यों ने इस सम्मान अभियान को आगे भी जारी रखने का संकल्प दोहराया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

तारकेश कुमार ओझा Avatar

तारकेश कुमार ओझा खड़गपुर ब्यूरो के प्रमुख हैं। खड़गपुर और आसपास के क्षेत्रों से राजनीति, स्थानीय घटनाओं और विकास की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। ब्यूरो चीफ के रूप में सालों से कोलकाता हिंदी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं।”

यह भी पढ़ें:  वेबिनार पर हुआ लायंस क्लब ऑफ़ कोलकाता वेस्ट का शपथ ग्रहण समारोह
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + one =