कोलकाता। कोलकाता साइबर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। करोड़ों रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। इस गिरोह के तीन नाइजीरियाई नागरिकों को दिल्ली के निलोठी इलाके के चंदर विहार से गिरफ्तार किया गया।
यह कार्रवाई साइबर पुलिस स्टेशन, कोलकाता में दर्ज एक शिकायत (मामला संख्या 30/25, दिनांक 20 मई 2025) के आधार पर हुई।
शिकायतकर्ता को ‘एबॉट फार्मास्युटिकल यूके’ और ‘डब्ल्यूएचओ’ के नाम पर फर्जी दस्तावेज और व्हाट्सएप संदेश भेजकर 1,10,41,250 रुपये निवेश करने का लालच दिया गया था। यह धोखाधड़ी ‘कोला नट ट्रेडिंग’ नामक योजना के जरिए की गई थी।
- पुलिस जांच में खुलासा
जांच में सामने आया कि गिरोह ने Infinix X6525D मॉडल के एक मोबाइल डिवाइस से यूके के दो व्हाट्सएप नंबरों का इस्तेमाल किया था। इन नंबरों के जरिए पीड़ित को फर्जी निवेश योजनाओं में पैसा लगाने के लिए बरगलाया गया।
पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों, उनके बैंक खातों और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह का नेटवर्क भारत के अलावा अन्य देशों में भी फैला हो सकता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



