खड़गपुर। 31वें वार्षिक अंतरक्लब आमंत्रणी फुटबॉल प्रतियोगिता (लीग और नॉकआउट) के प्रथम डिवीजन में खेल का शुभारंभ पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर के नीमपुरा क्लब के प्रांगण में किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन मेदिनीपुर जिला स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अकादमी, खड़गपुर यूनिट द्वारा किया जा रहा है।
प्रथम डिवीजन में कुल 20 टीमों ने भाग लिया है, जबकि सुपर डिवीजन में 9 टीमें हिस्सा लेंगी। उद्घाटन मैच में, सेवा एफसी तेमाथानी) ने एसडी इलेवन (तालबगीचा) को 2-0 के स्कोर से हराया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता के रूप में संस्था के अध्यक्ष अनित बरण मंडल, कार्यालय सचिव अमितेश कुण्डू, उप-सचिव शिवशंकर भट्टाचार्य, मास्टर्स एथलेटिक्स की रीना बेरग और सुखेंदु चक्रवर्ती उपस्थित थे।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि यह आयोजन खेल प्रेमियों और स्थानीय समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हो रहा है, जो युवा फुटबॉल खिलाड़ियों के कौशल और प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करता है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



