IMG 20251222 WA0001

यात्रियों की शिकायतों के बाद रेलवे का निर्णय स्टेशनों पर विज्ञापन जिंगल बंद

खड़गपुर। खड़गपुर रेल मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर लंबे समय से बजाए जा रहे विज्ञापन जिंगल से यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। पिछले कुछ दिनों से रेलवे को बड़ी संख्या में विभिन्न माध्यमों से शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।

जिसमें यात्रियों का कहना था कि लगातार विज्ञापन जिंगल बजने से न केवल मानसिक असुविधा हो रही है, बल्कि जरूरी रेलवे घोषणाएं भी कई बार स्पष्ट रूप से सुनाई नहीं देती थीं। कई यात्रियों का कहना था कि इन विज्ञापनों के कारण ट्रेन की सूचना ठीक से न सुन पाने के कारण उनकी ट्रेन छूट गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे अधिकारियों ने पूरे प्रकरण पर संज्ञान लिया और संबंधित विज्ञापन प्रसारण के टेंडर की समीक्षा की। समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया कि यात्रियों की सुविधा सबसे ज्यादा जरूरी है और जनहित को ध्यान में रखते हुए उक्त विज्ञापन टेंडर को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया जाए।

रेलवे के इस फैसले के बाद कल से स्टेशनों पर केवल ट्रेन आगमन, प्रस्थान और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी ही प्रसारित कि जा रही है। इससे स्टेशनों पर शोर-शराबे में कमी आई है और यात्रियों को अपेक्षाकृत शांत वातावरण मिल रहा है।

यात्रियों और स्थानीय लोगों ने रेलवे के इस निर्णय का स्वागत किया है। उनका कहना है कि यह कदम यात्रियों की सुविधा और मानसिक शांति को ध्यान में रखकर उठाया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 5 =