IMG 20260803 WA0006

मंत्रों का जाप करते समय करें इन 5 नियमों का पालन?

वाराणसी। पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी ने बताया कि मंत्रों का जाप करते समय साधकों को इन 5 नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए। मंत्र का एक अर्थ है मन को एक तंत्र में लाना और दूसरा यह कि देवताओं या मानसिक शक्तियों को जगाना। प्रत्येक देवी या देवता का एक मंत्र होता है जिसके द्वारा उनसे संपर्क किया जा सकता है या जिसके द्वारा हम अपनी मनोकामना उन्हें बता सकते हैं। हालांकि मंत्रों को जपते समय यदि 5 बातों का ध्यान रखेंगे तो जल्दी से सफलता मिलेगी।

1. मंत्र-साधना में विशेष ध्यान देने वाली बात है- मंत्र का सही उच्चारण।
2. जिस मंत्र का जप अथवा अनुष्ठान करना है, उसका अर्घ्य और संकल्प पहले से लेना चाहिए।
3. मंत्र सिद्धि के लिए आवश्यक है कि मंत्र को गुप्त रखा जाए। प्रतिदिन के जप से ही सिद्धि होती है।

4. प्रत्येक मंत्र की जप संख्या में निश्चित होती है। उसके अनुसार ही उसका जप करना चाहिए।
5. मंत्र जप करते वक्त शरीर, वस्त्र और स्थान की शुद्धता और पवित्रता का ध्यान अवश्य रखें।

मान्यता अनुसार मंत्र सिद्ध होने पर होते हैं 4 फायदे :
1. मं‍त्र से किसी देवी या देवता को साधा जाता है, मंत्र से किसी भूत या पिशाच को भी साधा जाता है और मं‍त्र से किसी यक्षिणी और यक्ष को भी साधा जाता है। मंत्र जब सिद्ध हो जाता है तो उक्त मंत्र को मात्र तीन बार पढ़ने पर संबंधित मंत्र से जुड़े देवी, देवता या अन्य कोई आपकी मदद के लिए उपस्थित हो जाते हैं। अंत में मंत्र जिन्न के उस चिराग की तरह है जिसे रगड़ने पर उक्त मंत्र से जुड़े देवता सक्रिय हो जाते हैं। मंत्र एक प्रकार से मोबाइल के नंबरों की तरह कार्य करता है।

यह भी पढ़ें:  आज श्रीगंगा दशहरा 16 जून 2024

2. ऐसे भी कई मंत्र होते हैं जिनमें किसी बाधा को दूर करने की क्षमता होता है तो उन्हें जपने से वे बाधाएं दूर हो जाती है। ‘मंत्र साधना’ भौतिक बाधाओं का आध्यात्मिक उपचार है। यदि आपके जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या या बाधा है तो उस समस्या को मंत्र जप के माध्यम से हल कर सकते हैं।

3. मंत्र के द्वारा हम खुद के मन या मस्तिष्क को बुरे विचारों से दूर रखकर उसे नए और अच्छे विचारों में बदल सकते हैं। लगातार अच्छी भावना और विचारों में रत रहने से जीवन में हो रही बुरी घटनाएं रुक जाती है और अच्छी घटनाएं होने लगती है।

4. यदि आप सात्विक रूप से निश्चित समय और निश्चित स्थान पर बैठक मंत्र प्रतिदिन मंत्र का जप करते हैं तो आपके मन में आत्मविश्वास बढ़ता है साथ ही आपमें आशावादी दृष्टिकोण भी विकसित होता है जो कि जीवन के लिए जरूरी है।

यह भी पढ़ें:  योगिनी एकादशी व्रत आज

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री Avatar

“पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री वैदिक ज्योतिष के विद्वान हैं। वे दैनिक राशिफल, पंचांग, मुहूर्त, धर्म-कर्म और शुभ-अशुभ योगों पर विस्तृत जानकारी देते हैं। हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र के गहन अध्ययन के साथ वे पाठकों को सरल भाषा में उपयोगी ज्योतिषीय सलाह प्रदान करते हैं।”

यह भी पढ़ें:  सूर्य देव को अर्घ्य देते समय यानी जल चढ़ाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − fifteen =