खड़गपुर। आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत पांशकुड़ा पश्चिम सीट पर फ्लाईओवर निर्माण, कांसाई नदी व नालों की सफाई, पेयजल परियोजना और जर्जर सड़कों की मरम्मत जैसे बुनियादी मुद्दों को लेकर एसयूसीआई(सी) ने प्रचार तेज कर दिया है। पार्टी प्रत्याशी स्नेहलता साहू (प्रधान) ने पदयात्रा के जरिए इन सवालों को जनता के बीच प्रमुखता से उठाया।
सुबह पितपुर बाजार, केशापाट हाट और यशोड़ा कालीबाजार में जनसंपर्क किया गया, जिसमें उत्तर लोकल कमिटी की सचिव श्राबंती मंडल समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं, शाम को पांशकुड़ा स्टेशन बाजार से प्रतापपुर तक सैकड़ों समर्थकों के साथ पदयात्रा निकाली गई। इसका नेतृत्व दक्षिण लोकल कमिटी के सचिव तपन नायक व जिला नेता अब्दुल मासूद ने किया।
पदयात्रा के दौरान पार्टी ने लंबित विकास कार्यों को लेकर जनसमर्थन जुटाने की कोशिश की और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

