बलिया में बाढ़ का कहर, पलायन को मजबूर हुए लोग

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में भी बाढ़ ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है। यहां नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के पार है। ऐसे में नदी में आई बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन बाढ़ को लेकर अनदेखी कर रहा है। उनके पास अभी तक कोई सरकारी मदद नहीं पहुंची है।

बैरिया तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा गोपालपुर के उदई छपरा गांव में भी लोग बाढ़ के कारण परेशानी झेल रहे हैं। लोगों का कहना है कि कोई अधिकारी या मंत्री उनके पास नहीं पहुंचा है। यहां तक कि ग्राम प्राधन ने भी इनकी सुध नहीं ली है।

UP-बिहार में 4-5 दिन भारी बारिश : देश के कई राज्यों में बारिश का कहर बरस रहा है। बिहार और मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ के हालात बने हुए है। अभी यहां बारिश कम होने का नाम नहीं ले रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर राज्यों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में अगले 4-5 दिनों तक भारी और व्यापक बारिश होने की संभावना है, जबकि उत्तर पश्चिमी भारत में कम बारिश की संभावना है। दिल्ली में भी 16 अगस्त तक बारिश नहीं होगी। वहीं हरियाणा और पंजाब में भी ज्यादा बारिश होने की उम्मीद नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *