
तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। शिक्षा की प्रगति बढ़ाने के लिए निशुल्क ग्रामीण क्षेत्रों में एकल अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झाड़ग्राम जिला अंतर्गत गोपीबल्लभपुर 1 ब्लॉक के बागडीहाट में पांच दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल सोसाइटी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में 30 स्कूलों के आचार्यों को प्रशिक्षित किया गया, जिसमें कुल 1000 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
इस अवसर पर सातमा संच के अध्यक्ष सत्यवान बाग, सातमा संच समिति के सदस्य चंद्रशेखर साहू , पश्चिम मेदिनीपुर क्षेत्र के प्राथमिक शिक्षा प्रमुख दीप्ति माईती सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे। आयोजकों ने कहा कि इन स्कूलों में निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। एकल अभियान के माध्यम से शिक्षा की दिशा में पिछड़े ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।
एकल अभियान की स्थापना 1988 में बिहार के गुमला क्षेत्र में हुई थी। फ्रेंड्स ऑफ सोसाइटी द्वारा संचालित एकल अभियान के माध्यम से पंचशिखा द्वारा पूरे भारत में एक लाख तीस हजार एकल विद्यालय चलाए जा रहे हैं। पश्चिम मेदिनीपुर जिले की प्राथमिक शिक्षा प्रमुख दीप्ति माईती ने कहा कि एकल शिक्षा अभियान प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्र में सामान्य छात्र-छात्राओं से लेकर अभिभावकों और वृद्धजनों को भारतीय संस्कृति की शिक्षा प्रदान करता है।
छोटे बच्चों को पाठ्यक्रम के साथ-साथ आध्यात्मिक चेतना में प्रेरित किया जाता है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के बड़ों को रामायण, महाभारत, और गीता का पाठ कराया जाता है। एकल अभियान के माध्यम से शिक्षा की दिशा में पिछड़े ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का प्रकाश प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। एकल विद्यालय एक आचार्य द्वारा संचालित स्कूल है, जिसमें छोटे बच्चों को नैतिक शिक्षा और प्राथमिक शिक्षा के माध्यम से देशभक्ति की भावना जागृत की जाती है।
एकल अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ और सशक्त समाज, ग्रामीण क्षेत्रों और स्वावलंबी भारत बनाना है। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के प्राथमिक शिक्षा प्रमुख दीप्ति माईती ने कहा कि एकल शिक्षा अभियान प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्र में सामान्य छात्र-छात्राओं से लेकर अभिभावकों और वृद्धजनों को भारतीय संस्कृति की शिक्षा प्रदान करता है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।