Vlcsnap 2023 08 02 18h49m29s0

मालदा की महनंदा नदी में मर रहीं हैं मछलियां, स्थानीय जनप्रतिनिधि ने प्रदुषण को बताया कारण

मालदा। मालदा की महानंदा नदी में एक हैरान कर देने वाली घटना से बुधवार सुबह लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। नदी में विभिन्न प्रकार की मरी हुई मछलियाँ तैर रही थी। इस घटना को लेकर ओल्ड मालदा नगरपालिका के वार्ड नंबर 5 के महानंदा घाट समेत महिषबथानी इलाके में बुधवार सुबह से ही सनसनी मची हुई है। कई लोग नदी में जाल फेंक कर मछली पकड़ने लगे। बहुत से लोग उस मछली को खरीदने के लिए उमड़ पड़े। जब इस घटना की खबर फैली तो दूर-दूर से लोग नदी से मछली लेने के लिए घाट पर पहुंचे। स्थानीय पार्षद भी घाट की ओर दौड़ पड़े।

पार्षद का कहना है कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि नदी के पानी में प्रदूषण के कारण मछलियाँ मर रही हैं। बुधवार की सुबह मोहम्मद मुस्तकीम नारायणपुर बीएसएफ कैंप से मछली पकड़ने आया था। उनका कहना है, ”महानंदा नदी का पानी किसी कारण से गैस बन गया है।” कल रात नौ बजे से ही नदी में मछलियाँ कुछ ज्यादा ही उछल-कूद कर रही थी। फिर मरी हुई मछलियाँ नदी तट पर आने लगी। लोग कल रात से ही मछली पकड़ रहे हैं विशेषकर झींगा, पुंटी, गुची, बोआल आदि मछली अधिक देखी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें:  वर्षा जल संचयन समय की मांग है : ज्ञानेन्द्र रावत

ओल्ड मालदा नगर पालिका के वार्ड नंबर 5 के पार्षद वैशिष्ठ त्रिवेदी ने कहा, ‘महानंदा नदी में विभिन्न प्रकार की मरी हुई मछलियां तैर रही हैं।’ ये घटना कल रात से हो रही है ऐसा क्यों हो रहा है, हमें समझ नहीं आ रहा है। सुबह से ही हजारों लोग मछली पकड़ रहे हैं लेकिन नदी का पानी प्रदूषित होने के कारण यह घटना घटी है। इस नदी के पानी से ही पीने के पानी की आपूर्ति की जाती है। हम मामले की रिपोर्ट सरकार को देंगे। मैं नदी के पानी की जांच कर आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध करूंगा।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  आईआईटी खड़गपुर में स्पिक मैके के 11वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की धूम, कला-संस्कृति की मनभावन प्रस्तुतियों से जगमगाया परिसर
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  अमेरिका सीनेटरों ने बाइडन को चीन के खतरे से किया आगाह
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × three =