शेक्सपियर सारणी शूटआउट में पहली गिरफ्तारी, मुख्य शूटर अब भी फरार, तलाश जारी

Kolkata: शेक्सपियर सारणी शूटआउट में पहली गिरफ्तारी हुई है, परंतु मुख्य शूटर अभी भी फरार है। हालाकि पुलिस अभियुक्तों की तलाश कर रही है। पकड़े गए संदिग्ध का नाम रंजीत गुप्ता उर्फ ​​बंगी है, उम्र 21 साल है। पुलिस ने संदिग्ध को हाजरा रोड और शरत बोस रोड क्रॉसिंग से गिरफ्तार किया है। संदिग्ध के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323, 307, 34 और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पता चला है कि गिरफ्तार रंजीत गुप्ता रवींद्र सरोबर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह एक फूड डिलीवरी कंपनी में काम करता है। घटना के वक्त कारोबारी पंकज सिंह का युवक से विवाद हो गया था। उसने पकड़े गए युवक को थप्पड़ मारा। तभी युवक ने अपने परिचितों को फोन किया। इनमें असली शूटर भी शामिल था। मुख्य शूटर ने झगड़े में अचानक व्यापारी पंकज सिंह पर फायरिंग कर दी।

इस बीच लालबाजार की गुंडा दमन शाखा ने शेक्सपियर स्ट्रीट में हुई गोलीबारी की जांच का जिम्मा संभाल लिया है। अधिकारी मुख्य शूटर की तलाश कर रहे हैं। घटना रविवार रात कोलकाता मिंटो पार्क की है। हावड़ा के व्यवसायी पंकज सिंह (38) को गोली मार दी गई थी। घटना के वक्त पंकज की कार में चार लोग सवार थे। कथित तौर पर एजेसी बोस फ्लाईओवर के नीचे सिग्नल पर रुकते ही कई बाइकों ने कार को घेर लिया। हर बाइक में थे तीन बदमाश सवार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *