कोलकाता में प्रोमोटर के घर में घुसकर गोलीबारी, युवक घायल

कोलकाता। बंगाल की राजधानी कोलकाता के बांसद्रोनी थाना इलाके में एक प्रोमोटर के घर में घुसकर गोलीबारी हुई है। हमले में एक युवक घायल हो गया। घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे की है। पुलिस ने बताया कि प्रोमोटर प्रदीप देवनाथ के घर में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की है। गोलीबारी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायल की पहचान अभिषेक मुखर्जी के रूप में हुई है।

शुक्रवार को प्रदीप देवनाथ ने बताया कि कई राउंड गोलियां चलाई गई हैं। युवक के हाथ में गोली लगी है, जिसके बाद उसे एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती किया गया है। सूचना मिलने के बाद रात को ही बांसद्रोनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने बताया है कि प्रोमोटिंग को लेकर शत्रुता की वजह से ही फायरिंग हुई है। पुलिस जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *