कोलकाता में प्लास्टिक गोदाम में लगी भयावह आग, अफरा-तफरी

कोलकाता : महानगर के एक प्लास्टिक गोदाम में देर रात आग लग गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घंटों मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। घटना 8 नंबर पलगाडांगा पात्र पाड़ा की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार रात तकरीबन 10 बजे लोगों ने प्लास्टिक गोदाम से धुएं का गुब्बार निकलते देखा।

कुछ देर बाद गोदाम से आग की लपटें निकलने लगी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों से निकल कर भागने लगे। हालांकि प्राथमिक दौर में लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग तेजी से फैलता चली गयी। इसके बाद उन्होंने अग्निशमन विभाग को इस घटना सूचना दी।

सूचना पाकर अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। जहां घंटों मशक्कत करने बाद आग पर काबू पा लिया। अधिकारी ने बताया कि गोदाम में प्लास्टिक होने की वजह से आग तेजी से फैलता चला गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट के कारण यह घटना घटी है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *