इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिला मुख्यालय स्थित विजय नगर थाना क्षेत्र के एक तीन मंजिला मकान में आग लगने से सात लोगों की मृत्यु हो गयी है। इंदौर जोन-2 के पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने आज बताया कि विजय नगर थाना क्षेत्र के स्वर्णबाग कॉलोनी के तीन मंजिला मकान में आग लगने की घटना में सात लोगों की दमघुटने से मृत्यु हो गयी है। मृतकों में दो महिला एवं पांच पुरुष बताए गए हैं। उन्होंने बताया कि कल रात्रि मकान के नीचे, जहां वाहन खड़े थे, वहां अचानक आग लग गयी और इसने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

एसपी उपाध्याय ने बताया कि इस घटना में मकान के ऊपरी मंजिल में सो रहे सात लोगों की आग लगने के चलते दमघुटने से मृत्यु हो गयी है। वहीं, कुछ अन्य लोग झुलस गए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद दमकल वाहनों की मदद से मकान में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।

वहीं, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज इंदौर में एक मकान में आग लगने के कारण सात लोगों की मृत्यु की हृ़दयविदारक घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के आश्रितों को चार चार लाख रुपए की सहायता राशि की घोषणा की है। चौहान ने कहा कि इस घटना की जांच के आदेश भी दिए गए हैं। लापरवाही सामने आने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Shrestha Sharad Samman Awards

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

1 × 1 =