Fire1

ईडन गार्डन स्टेडियम के बाद कोलकाता के रसायन गोदाम में लगी आग

कोलकाता। महानगर कोलकाता के बउबाजार की एक बहुमंजिली इमारत के बेसमेंट में मौजूद रासायनिक गोदाम में आग लग गई। ऊपरी मंजिलों पर आवासीय कमरे हैं जिनमें बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। यहां शुक्रवार तड़के आग लगने के बाद दहशत का माहौल बन गया था। इसकी सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस और अग्निशमन विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सात मंजिली इमारत के बेसमेंट में रखे रासायनिक गोदाम में जब आग लगी तो एक के बाद एक कई विस्फोट हुए। इसकी वजह से अग्निशामक कर्मियों को वहां घुसने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी है। यहां घुसने और निकलने का रास्ता एक ही है जो बंद था। इस वजह से आग को काबू पाने में काफी मशक्कत भी करनी पड़ी।

घटनास्थल तक जाने वाली सड़क भी काफी संकरी और घनी आबादी वाली है इसलिए आग को काबू पाने में थोड़ी देर हुई है। आग कैसे लगी है फिलहाल स्पष्ट नहीं है। उसके कारणों की जांच की जाएगी। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले कोलकाता के मशहूर ईडन गार्डन स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम में भी आग लग गई थी।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  बंगाल के राज्यपाल बोले- लोकतंत्र कानून से चलता है, व्यक्ति के शासन पर नहीं

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  बंगाल दंगों की हकीकत जानने पहुंची फैक्ट फाइंडिंग टीम को क्यों रोक रही ममता सरकार?
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + two =