Financial Predictions for 2022 धन के लिए कैसा है नया साल, जानिए 12 राशियों के हाल, पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री, वाराणसी : राशिफल 2022, इस साल 12 राशियों में से किस राशि के आंगन में बरसेगा धन? 12 राशियों के लिए धन के लिहाज से कैसा होगा साल 2022? धन किसे नहीं चाहिए, धन हर किसी को चाहिए….. साल 2022 में किसे मिलेगा कितना धन, कैसी होगी आपकी वित्तीय या धन संबंधी राशिफल (Financial Horoscope) इसे जानते हैं यहां…

1. Aries Money Horoscope 2022 : मेष राशि, धन के लिए कैसा है साल 2022 : साल की शुरुआत बेहतर होगी। जनवरी में शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक जीवन में कोई अच्छा बदलाव होने की उम्मीद कर सकते हैं घर के खर्चों या जरूरत को पूरा करने के लिए विदेश से धन का आगमन होता भी दिख रहा है।

2. Taurus Horoscope 2022 : वृषभ राशि, धन के लिए कैसा रहेगा साल 2022 : वृषभ राशिफल 2022 के अनुसार यह साल धन के मामले में सामान्य है। शुरुआती महीनों में आर्थिक स्थिति कुछ खास नहीं बदलेगी, लेकिन साल के अंत तक सामान्य से बेहतर धन आगमन के संकेत हैं।

3. Gemini Horoscope 2022: मिथुन राशि, धन के लिए कैसा रहेगा साल 2022 : मिथुन राशिफल 2022 के अनुसार साल की शुरुआत गड़बड़ होने की संभावना है। जनवरी से लेकर मार्च तक धन की हानि होने की संभावना बनती है। सितारे कह रहे हैं कि इस साल आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है।

4. Cancer Horoscope 2022: कर्क राशि, धन के लिए कैसा रहेगा साल 2022 : कर्क राशिफल 2022 के अनुसार आपके लिए यह एक शानदार साल है, धन की झमाझम बरसात होगी…. साल 2022 की शुरुआत को छोड़ दें तो पूरा साल आपके लिए शुभ फल देने वाला साबित होगा।

5. Leo Horoscope 2022: सिंह राशि, धन के लिए कैसा रहेगा साल 2022 : सिंह राशिफल 2022 के अनुसार धन से जुड़े मामलों में आपको इस साल बेहतर परिणाम मिलेंगे। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक तंगी में अच्छा सुधार आएगा। कुछ विशेष माध्यमों से गुप्त धन की प्राप्ति होगी।

6. Virgo Horoscope 2022: कन्या राशि, धन के लिए कैसा रहेगा साल 2022 : कन्या राशिफल 2022 के अनुसार नववर्ष कई तरह की चेतावनी लेकर आया है, थोड़े भी लापरवाह रहे तो आर्थिक तंगी से परेशान हो सकते हैं। फिजूलखर्ची से बचना होगा।

7. Libra Horoscope 2022: तुला राशि, धन के लिए कैसा रहेगा साल 2022 : तुला राशिफल 2022 के अनुसार इस वर्ष धन के मामलों में अनुकूल स्थिति दिख रही है। जनवरी 2022 में मंगल आपकी राशि के धन भाव में विराजमान होंगे तब यह समय आपके लिए आर्थिक रूप से शानदार रहने वाला है।

8. Scoripo Horoscope 2022: वृश्चिक राशि, धन के लिए कैसा रहेगा साल 2022 : वृश्चिक राशिफल 2022 के अनुसार आपको इस साल मिलेजुले फल मिलेंगे। साल की शुरुआत खर्चों में वृद्धि लेकर आएगी, क्योंकि आपकी राशि के खर्च भाव के स्वामी धन भाव में होंगे। जिसके परिणामस्वरूप धन का खर्च बढ़ेगा।

9. Sagittarius Horoscope 2022: धनु राशि, धन के लिए कैसा रहेगा साल 2022 : धनु राशिफल 2022 के अनुसार आर्थिक जीवन इस वर्ष धन, धान्य, संपदा, खुशियां सब आपके आसपास बनी रहेगी। शानदार और अनुकूल फल मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत होगी।

10. Capricorn Horoscope 2022: मकर राशि, धन के लिए कैसा रहेगा साल 2022 : मकर राशि के लिए राशिफल 2022 कहता है कि इस साल आपको शनिदेव बहुत राहत देंगे अत: धन के मामले में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। साल 2022 आय में वृद्धि के योग बना रहा है।

11.Aquarius Horoscope 2022: कुंभ राशि, धन के लिए कैसा रहेगा साल 2022 : कुंभ राशिफल 2022 के सितारे कहते हैं कि एक खूबसूरत साल आपके लिए ढेर सारी सौगातें लेकर आ रहा है। इस साल आप खूब धन, यश और खुशियां हासिल करेंगे। साल 2021 की तरह इस साल भी आपको धन कमाने के अवसर और माध्यम मिलेंगे।

12. Pisces Horoscope 2022: मीन राशि, धन के लिए कैसा रहेगा साल 2022 : मीन राशिफल 2022 के अनुसार यह वर्ष अच्छा जाने वाला है। अलग-अलग माध्यमों से धन आएगा। आमदनी के नए स्रोत भी बढ़ेंगे।। बचत करने में सफल रहेंगे, बैंक बैलेंस बढ़ेगा आप कोई बड़ा निवेश करने का फैसला ले सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
जोतिर्विद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
9993874848

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *