55ab2b8d d39e 4bb7 8c21 9494aea8f99a

फिल्म अभिनेता नरेन्द्र कुमार ने संविधान दिवस के कार्यक्रम को किया संबोधित

सीतामढ़ी : शुक्रवार को धोबौली गांव में राष्ट्रीय जनता दल के डुमरा प्रखंड के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राम जीनिश राम के सानिध्य में संविधान दिवस मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। फिल्म अभिनेता नरेंद्र कुमार समेत उपस्थित सभी लोगों ने इस शुभ अवसर पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। अभिनेता नरेंद्र कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में अपने देश के गौरवमयी ‘संविधान दिवस’ 26 नवम्बर पर आप सभी ग्रामवासियों समेत पूरे देशवासियों को हार्दिक बधाई और विश्व के वृह्तम संविधान को हार्दिक नमन करते हुए अनंतकाल तक के लिए भारतीय संविधान की सबलता की कामना करता हूँ।

साथ ही उन्होने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ कर भी सुनाया जो कि इस प्रकार है, “हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी , पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए।

यह भी पढ़ें:  रैली से शुरू होकर संकल्प के साथ समाप्त हुआ एबीटीए का एगरा सम्मेलन

तथा उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करनेवाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर 1949 ई. (मिति मार्ग शीर्ष शुक्ल सप्तमी, सम्वत् दो हजार छह विक्रमी) को एतदद्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं। ”अन्य सभी वक्ताओं ने भी संविधान दिवस के उपलक्ष में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की भूमिका को सराहा और उन्हें याद किया। कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रीय जनता दल के डुमरा प्रखंड के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राम जीनिश राम ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  भवानीपुर एजूकेशन सोसाइटी कॉलेज के उपाध्यक्ष मिराज डी शाह को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ दी गई
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  बिहार में उफनती बागमती नदी में नाव पलटी, 6 लोगों की मौत
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 7 =