Feng Shui Tips: पति-पत्नी का अगर बात पर बात होने लगता है झगड़ा तो बस अपना लें ये 3 टिप्स!

कोलकाता। भारत में जिस तरह से वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) का महत्व होता है, ठीक वैसे ही चीनी का फेंगशुई शास्त्र (Fengshui Shastra) है। जिसमें बताए गई चीजों को अपनाकर आप अपने जीवनशैली को बदल सकते हैं। इसमें विवाहित जिंदगी (Happy Married Life Tips) को सुखमय बनाए रखने के लिए भी टिप्स बताए गए हैं। फेंगशुई टिप्स का अगर आप पालन करेंगे तो अपने रिश्ते में मधुरता ला सकेंगे। आपसी मत-भेद और लड़ाई-झगड़ों की समस्या से आपको छुटकारा मिल सकेगा। आइए आपको फेंगशुई में बताए कुछ उपायों के बारे में बताते हैं…

बेडरूम कलर : कहा जाता है कि पति-पत्नी के रिश्तों को मजबूत बनाने में कमरे के रंग का भी खास भूमिका होती है। फेंगशुई में भी ऐसा ही कहा गया है। इसके मुताबिक बेडरूम में कभी गहरा रंग नहीं करवाना चाहिए। रंग जितना हल्का होता रिश्ता उताना ही मजबूत होता है। दोनों में आपसी प्यार बना रहता है। इससे घर में पॉजिटिविटी भी आएगी।

गोल्डन फिश : फेंगशुई के अनुसार गोल्डन फिश काफी लक्की होती है। इसलिए अगर इसे घर में रखा जाए तो पति-पत्नी के रिश्तें अच्छे होते हैं। आप चाहें तो गोल्ड फिश की मूर्ति या तस्वीर रख सकते हैं या फिर एकोरियम में भी गोल्डन फिश लाकर पाल सकते हैं। इससे आपके घर में साकारात्मकता का वास हो सकेगा।

बेडरूम में लवबर्ड की तस्वीर : अगर पति-पत्नी के बीच काफी लड़ाई होती है तो उन्हें अपने कमरे में लवबर्ड की तस्वीर रखनी चाहिए। फेंगशुई के मुताबिक इससे दंपति के जीवन में मिठास आती है और खटास दूर हो जाती है। इसके अलावा घर में साकारात्मक ऊर्जा का भी वास होता है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Kolkatahindinews.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *