25 फरवरी : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

  1. ।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
    25 फरवरी 2022 शुक्रवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका स्वास्थ्य पुर्व में असंयमित भोजन अथवा दिनचार्य के कारण दिन के आरम्भ में कुछ नरम रह सकता है। पेट में गड़बड़ थकान होने के कारण किसी भी कार्य के प्रति पूर्ण उत्साह नही बनेगा मध्यान के समय स्थिति में सुधार आने पर आवश्यक कार्य जल्दबाजी में करेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र पर आज आपको प्रेम और सम्मान दोनो मिलेंगे। लेकिन व्यावसायिक कार्य अत्यंत धीमी गति से चलने के कारण आय भी कम ही रहेगी फिर भी आवश्यकता अनुसार हो ही जाएगी। कार्य क्षेत्र अथवा घर मे नौकरों से हर प्रकार से सावधान रहें मन का भेद ना बताये अन्यथा सम्मान हानि हो सकती है। घरेलू वातावरण थोड़े बहुत गरमा गरमी के बाद शांत हो जाएगा। पैतृक व्यवहारों अथवा व्यवसाय के चलते लघु यात्रा हो सकती है।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन लाभदायक तो है लेकिन विपरीत लिंगीय आकर्षण और स्वभाव की कामुकता किसी परेशानी में ना डाल दे इसका विशेष ध्यान रखें। दिन के आरम्भ में किसी नजदीकी से शुभ समाचार प्राप्त होगा। लेकिन पूर्व में की गई गलती के कारण मन मे भय भी बना रहेगा। कार्य व्यवसाय से धन की संतोषजनक आमद निश्चित होगी परन्तु उटपटांग खर्च भी अधिक रहने से बचत नही कर सकेंगे। व्यवसायी वर्ग प्रतिस्पर्धा के कारण कुछ समय के लिये निराश होंगे फिर भी प्रयास करते रहे आर्थिक लाभ थोड़ा थोड़ा होता रहेगा। सेहत असंयमित खान-पान के कारण बिगड़ सकती है।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन भी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा आज आप जिस कार्य से लाभ की उम्मीद लगाए रहेंगे अंत समय मे उससे निराशा ही हाथ लगेगी लेकिन आज मेहनत करने में कसर ना रखें अन्यथा निकट समय मे होने वाले लाभ से वंचित रहना पड़ेगा कार्य व्यवसाय में दुविधा की स्थिति हानि से बाहर नही निकलने देगी अनुभवी व्यक्ति की सलाह के बाद जोखिम लेने से ना डरे इसका आने वाले समय मे कुछ ना कुछ लाभ और अनुभव मिलेगा। सहकर्मी अथवा परिजनों से नुकसान हो सकता है। धर्य से समय बिताये, बेवजह की कलह से दूर रहने का प्रयास करें, शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य मानसिक विकार को छोड़ लगभग सामान्य रहेगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप अपने बुद्धि विवेक का प्रयोग कर लाभ कमाएंगे लेकिन सही समय की प्रतीक्षा अवश्य करें ऐसा ना हो असमय लिया निर्णय लाभ की जगह निराश करें। दिन के आरंभ से मध्यान तक कार्यो के प्रति लापरवाह रहेंगे लेकिन मध्यान बाद किसी वरिष्ठ की दखल के बाद स्वभाव में गंभीरता आएगी। परिश्रम भी आज अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक करना पड़ेगा लेकिन इसका लाभ निकट भविष्य में धन के रूप में मिलेगा आज धन संबंधित समस्या यथावत रहेगी। परिजन आपसे किसी ना किसी कारण से नाराज हो सकते है। सेहत का भी ख्याल रखें।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज परिस्थितियां आपके विपरीत रहने वाली है प्रत्येक कार्य सोच समझ कर करें। व्यवहारिक जगत में भी आज विवेक का परिचय दें। अधिक बोलने से बेहतर है कि मौन धारण करें कई समस्याओं से बचेंगे। आलस्य थकान के कारण कार्य प्रभावित हो सकते है ठण्ड से बचकर रहें सर्दी के कारण पीड़ा हो सकती है आज आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते है। घर में भी किसी बुजुर्ग की सेहत पर खर्च रहेगा। आर्थिक रूप से आज का दिन काफी दयनीय रहने वाला है। कार्य क्षेत्र पर धन की आमद होगी परन्तु लेन-देन अधिक रहने से बचत मुश्किल से ही कर पाएंगे।
यात्रा में शरीर के साथ सामान की भी सुरक्षा सुनिश्चित करें। स्त्री वर्ग से शारीरिक एवं आर्थिक सहयोग मिलेगा। चिढचिढा स्वभाव वातावरण अशान्त कर सकता है।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन सामान्य से उत्तम रहेगा लाभ के कई अवसर हाथ आएंगे लेकिन आज आपका मन काम के समय कही और भटकेगा धन के साथ विपरीत लिंगीय के प्रति अधिक आसक्त रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर धन संबंधित मामलों को मन मे चल रही उठापटक के कारण नजरअंदाज करेंगे इसके परिणामस्वरूप लाभ विलम्ब से और आशा से कम होगा। सहकर्मी और घर के सदस्य आपके लापरवाह व्यवहार से परेशान होंगे आपस मे नोकझोंक भी हो सकती है। पर्यटन मनोरंजन के अवसर मिलेंगे लेकिन उदासीन व्यवहार के कारण इनका आनंद नही ले सकेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप दिन के पूर्वार्ध में ही योजनाबद्ध होकर कार्य करेंगे मध्यान तक परिश्रम का फल नही मिलने से थोड़े निराश भी होंगे लेकिन आज की गई मेहनत शीघ्र ही धन के साथ नए लाभ के संबंध बनाने में सहायक होगी। नौकरी वाले लोग अपने क्षेत्र पर सहकर्मियों से प्रतिस्पर्धा के बाद अव्वल रहेंगे। धन को लेकर ज्यादा परेशान ना हों आज नही तो कल अवश्य ही सकारत्मक परिणाम मिलेंगे। सरकारी कार्य आज अवश्य ही जोड़-तोड़ कर पूर्ण करने का प्रयास करें इसके बाद सहयोग तो मिलेगा परन्तु कार्य सफलता में विलंब होगा। परिजनों की मांगें असहज करेंगी टालने पर कलह हो सकती है। स्वास्थ्य में छोटे मोटे विकार लगे रहेंगे फिर भी दिनचार्य खराब नही होगी।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपकी मानसिकता अधिक से अधिक सुखोपभोग की रहेगी इसके लिये धन अथवा समाज की परवाह नही करेंगे। कार्य व्यवसाय मध्यान बाद तक सुचारू रूप से चलेगा इसके बाद का समय थोड़ा विघ्न बाधाओं वाला रहेगा लोग जबरदस्ती आपसे उलझेंगे। किसी भी प्रकार के अनैतिक आचरण से बचे अन्यथा निकट भविष्य में विवाद बढ़ने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण आवश्यकता पूर्ति के ऊपर निर्भर रहेगा समय पर मांग पूरी करने पर शांति रहेगी अन्यथा गरमा गर्मी हो सकती है। सेहत संध्या बाद नरम होगी।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन थोड़े से परिश्रम से ही अधिक पसीना और घबराहट बनेगी जिससे ज्यादा भर वाला कार्य करने में असमर्थ रहेंगे इनमे जबरदस्ती करने का प्रयास ना करें बाद में परेशानी बढ़ सकती है। काम धंधे में आज असमंजस की स्थिति रहेगी किसी पुराने निर्णय अथवा सौदे में अवश्य सफलता मिलेगी जिससे साहस बढ़ेगा लेकिन आज नए कार्यो में हाथ ना डाले अन्यथा धन के फंसने या डूबने की पूर्ण संभावना है। नौकरी पेशा आज बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित होंगे। धन की आमद छोटे सौदों से आवश्यकता पूर्ति लायक आसानी से हो जाएगी बड़े लाभ के चक्कर मे धन और चैन दोनो गंवा सकते है इसलिये आज आसानी से जितना मिल जाये उसी में संतोष करें। घर मे सुख शांति बनी रहेगी भाई बंधुओ को आज संतुष्ट करना असंभव रहेगा इसे अनदेखा करना ही बेहतर है।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन शुभफली रहेगा। आप में स्वार्थ सिद्धि की भावना प्रबल रहेगी आज दिमाग में केवल पैसा ही रहेगा सामाजिक स्तर पर भी आपकी पहचान धनवानों जैसी रहेगी। कार्य क्षेत्र अथवा पारिवारिक बड़े लोगो से अपना काम बनाने के लिए दिखावे का गुस्सा करेंगे। वाणी में मिठास रहने से कार्य शीघ्र बन जाएंगे मध्यान से व्यावसायिक गतिविधियों में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। घरेलु कार्य भी इस कारण स्थगित करने पड़ सकते है। कार्य क्षेत्र के कारण भावनाओ को दरकिनार करेंगे जिससे परिवार में वातावरण अशान्त हो सकता है। अनुभवियों से नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। विद्यार्थ एवं नौकरी पेशा जातक बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मान के पात्र बनेंगे। समाज के वरिष्ठ व्यक्तियों से भेंट आनंदित करेगी। सेहत छोटी मोटी बातो को छोड़ सामान्य बनी रहेगी।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपकी सेहत तो ठीक रहेगी लेकिन नेत्र संबंधित शिकायत रह सकती है। कार्य क्षेत्र एवं घरेलू मामलों में आज विविध समस्या एकसाथ उभरने से कुछ समय के लिये दिमाग शून्य जैसा हो जाएगा लेकिन जीवनसाथी अथवा घर के बड़े सदस्य का सहयोग मिलने से परेशानियों का कुछ हद तक हल निकाल लेंगे फिर भी किसी ना किसी कारण से असंतोष अवश्य रहेगा। कार्य व्यवसाय क्षेत्र पर आज सही निर्णय और समय पर योजना बनाने के बाद भी कमी रहेगी। आर्थिक लाभ के लिये किसी अन्य के निर्णय का इंतजार करना पड़ेगा होगा भी तो आशा से बहुत कम। समाज मे बैठे समय बोल चाल सोच समझ कर ही करें। धार्मिक भावनाएं आज स्वार्थ सिद्धि के लिए अथवा काम बनाने तक ही सीमित रहेंगी दिखावे के दान पुण्य से ना करना ही बेहतर रहेगा। आज अनैतिक संबंधों अथवा गलत संगत से दूर रहे परेशानी में पड़ सकते है।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपके स्वभाव में उतावलापन रहेगा पहले स्वयं ही काम के प्रति लापरवाही करेंगे बाद में जल्दबाजी करने पर गड़बड़ होगी। मध्यान तक का समय किसी अन्य के ऊपर निर्भर रहने के कारण किसी महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर असमंजस रहेगा दिन भर की मेहनत संध्या से रंग लाने लगेगी धन की आमद आवश्यकता अनुसार हो जाएगी लेकिन पैसा आते ही जाने के रास्ते खोज लेगा। व्यवसायी वर्ग आज संध्या बाद ही प्रसन्न नजर आएंगे। परिवार के सदस्य अनैतिक मांग मनवाने के लिये जिद करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर भी आज आशंकित रहेंगे बाहर के खान-पान से परहेज करे।

।।आज का पंचांग।।

25 फरवरी 2022 शुक्रवार
तिथि–नवमी 12:57:00 pm
पक्ष—कृष्ण
नक्षत्र–ज्येष्ठा 12:06:21 pm
योग–वज्र 11:57:33 pm
करण–गर 12:57:00 pm
करण–वणिज 11:49:12pm

माह —फाल्गुन
चन्द्रराशि — वृश्चिक 12:06:pm
चन्द्रराशि — धनु 12:06:pm
सूर्यराशि — कुम्भ
रितु—बसंत
आयन—उत्तरायण
संवत्सर –आनंद
विक्रम संवत–2078
शक संवत—1943
सूर्योदय 6:35:19 am
सूर्यास्त 6:07:52 pm
दिन काल 11:32:33 am
रात्रीकाल 12:26:36 pm
चंद्रास्त 12:34:01 pm
चंद्रोदय 1:49:15 am

सूर्योदयलग्न  कुम्भ12°14′ , 312°14
‘सूर्य नक्षत्र-शतभिषा
चन्द्र नक्षत्र—ज्येष्ठा

आज जन्में बच्चो का जन्म नक्षत्र पद, चरण
यू-ज्येष्ठा 12:06 pm
ये-मूल 5:43:33 pm
यो-मूल 11:20 pm
भा-मूल 5:55 am

जोतिर्विद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
9993874848

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *