12 फरवरी : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
12 फरवरी 2022, शनिवार

मेष : आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण हैं। प्यार का मौसम रंगीन है। अपने पार्टनर से जो उम्मीदें लगाए बैठे थे, वह पूरी होंगी। कार्य की अधिकता के कारण आप अपने साथी को समय नहीं दे पाएंगे परन्तु उसका पूरा साथ मिलेगा।

वृष : विवाह के लिए सही समय है, लेकिन आपको शायद रिश्ता पसन्द नहीं आएगा। अगर दूसरा विवाह करना चाहते हैं, तो दिन उत्तम है। पार्टनर की तबीयत खराब हो सकती है। दवाईयों इत्यादि में खर्चा ज्यादा होगा। विदेश से व्यापार में लाभ हो सकता है।

मिथुन : आपका प्रेम विवाह में बदल सकता है। अगर आपकी इच्छा लव मैरिज की है, तो इच्छा की पूर्ति हो सकती है। शादी का रिश्ता आ सकता है। नवविवाहितों में आपसी प्यार और समझ बढ़ेगी। आप अपने जीवनसाथी के लिये मंहगा गिफ्ट खरीद सकतें हैं। उच्च विद्या चाहने वाले स्टूडेन्ट कॉलेज एडमिशन ले सकते हैं।

कर्क : आज लाभ का दिन है। नौकरी में तरक्की हो सकती है। घर में खुशियां आएंगी, लेकिन पति-पत्नी में अनबन रहेगी। साथी के अनैतिक आचरण की वजह से ब्रेकअप हो सकता है। सोशल मीडिया पर ध्यान से स्टेटस अपडेट करें।

सिंह : आज पिता से अनबन आपका मूड खराब कर सकती है। ऑफिस में बॉस की फटकार मिल सकती है। सगाई करने से पहले पार्टनर के बारे में जानकारी प्राप्त कर लें। पार्टनर से धोखा मिल सकता है। तय हुई शादी में बाधा आ सकती है। सगाई टूट सकती है।

कन्या : प्यार में धोखा मिल सकता है। अपने रसिक मिजाज को अगर कंट्रोल में नहीं रखेंगे तो लव रिलेशन ब्रेक हो सकता है। धन व्यर्थ में खर्च होगा। पिता-पुत्र में मन-मुटाव हो सकता है। वाहन ध्यान से चलाएं।

तुला : परिवार का शायद साथ न मिले। किसी भी बात पर ज्यादा तर्क न करें। परिवार से झूठ न बोलें। इससे अविश्वास की भावना बढ़ेगी। जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। उनका भरपूर प्यार मिलेगा। इस क्षण को पूरी तरह जिएं।

वृश्चिक : आज आपके लव रिलेशन में नया मोड़ आएगा। आप अगर अकेले हैं या ब्रेकअप हुआ है तो आपका प्रेमी आज आपसे संपर्क कर सकता है। आप अपनी मोहक बातों से अपने पार्टनर का मन जीत लेंगे। बच्चों से भी खुशखबरी मिलेगी।

धनु : आपकी योग्यता की आज तारीफ होगी। इन्टरव्यू कॉल आ सकता है। मन में उमंग है। लव लाइफ में आज आनंद ही आनंद रहेगा। पार्टनर के साथ शापिंग करने जा सकते हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहेंगे।

मकर : प्रेमी का ट्रांसफर मन को उदास कर सकता है। दूरियां बढ़ेंगी। प्रेम का रिश्ता नाजुक होता है। विश्वास उसमें रंग भरता है। अपना विश्वास न टूटने दें। जीवनसाथी से बच्चों को लेकर अनबन हो सकती है। पैरों के दर्द से परेशान हो सकते हैं।

कुंभ : आज जीवनसाथी से दूरियां कम होंगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। बच्चों के एडमीशन के लिये उपयुक्त दिन है। आज आप खुद को मजबूत पाएंगे। आपके द्वारा किए गए फैसलों से आगे जीवन में लाभ मिलेगा। प्रेमी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बीतेगा।

मीन : किसी सीरियस रिलेशनशिप में न पड़ें। रोमांस जीवन में वापस आएगा। प्रेमी आपसे नाराज हो सकता है। अपनी मीठी बातों से उसे मना लेंगे।

।।आज का पंचांग।।

दिनांक – 12 फरवरी 2022
दिन – शनिवार
विक्रम संवत – 2078
शक संवत -1943
अयन – उत्तरायण
ऋतु – शिशिर
मास – माघ
पक्ष – शुक्ल
तिथि – एकादशी शाम 04:27 तक तत्पश्चात द्वादशी
नक्षत्र – आर्द्रा पूर्ण रात्रि तक
योग – विष्कम्भ रात्रि 08:41 तक तत्पश्चात प्रीति
राहुकाल – सुबह 10:02 से सुबह 11:28 तक
सूर्योदय – 07:12
सूर्यास्त – 18:33
दिशाशूल – पूर्व दिशा में

विशेष – हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है।
राम रामेति रामेति। रमे रामे मनोरमे।। सहस्त्र नाम त तुल्यं। राम नाम वरानने।।
आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है।
एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।
एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है।

जया एकादशी – प्रेत मोचिनी एकादशी : भगवान श्री कृष्ण ने युधिष्ठिर को बताया…ये जया एकादशी (12 फरवरी 2022 ) (प्रेत मोचिनी एकादशी) का उपवास रखने वाले को भोग भी मिलता है – संसार का सुख सम्पदा भी मिलता है। ब्रम्ह की हत्या, ब्रम्हज्ञानी की हत्या बड़े में बड़ा पाप है। वो ब्रम्ह हत्या के पाप को नाश करनेवाली एकादशी है जया एकादशी और कभी वो व्यक्ति पिशाच योनी को प्राप्त नहीं होगा।

प्रेत योनी में कोई पड़ा हो उसकी सदगति होती है और जया एकादशी का जो व्रत रखेगा उसे प्रेत योनी में कभी नहीं जाना पड़ेगा। किसी कारण ये व्रत नहीं भी कर सकते तो चावल तो एकादशी को नहीं खाना… बीमारी भी देंगे और पाप भी देंगे। एकादशी को चावल नही खाना चाहिए।

जोतिर्विद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
9993874848

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *