Fatama sana shakha

फातिमा सना शेख-आर माधवन ने सुनाया पहली मोहब्बत से जुड़ा किस्सा

मुंबई। अभिनेत्री फातिमा सना शेख अपनी नई फिल्म ‘आप जैसा कोई’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उन्होंने अपनी पहली मोहब्बत का किस्सा सुनाया। बताया कि वह भी किताबों में फूल रखा करती थीं। आर माधवन ने भी अपने दौर की मोहब्बत को अपने अंदाज में परिभाषित किया।

‘दंगल’ फेम अभिनेत्री ने मुस्कुराते हुए बताया कि उन्होंने अपने बचपन में किताबों में फूल रखे थे। फातिमा ने खास दोस्त से जुड़े जन्मदिन की सरप्राइज पार्टी की याद को भी ताजा किया, जिसमें उनके घर का रास्ता फूलों से सजाया गया था।

फातिमा ने बताया, “चारों तरफ फूल बिछे थे और केक के आसपास मोमबत्तियां जल रही थीं।”

हालांकि, यह सरप्राइज पूरी तरह से प्लान के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने बताया, “जब तक मैं पहुंची, ज्यादातर मोमबत्तियां पिघल चुकी थीं। बाद में हमें सब साफ करना पड़ा।”

इस पल को याद करते हुए फातिमा ने कहा, “यह एक सिंपल और सच्चा प्यार था। मैं तब बहुत छोटी थी और उस वक्त न फेसबुक था, न इंस्टाग्राम।”

फातिमा के को-स्टार आर. माधवन ने भी अपनी पहली मोहब्बत की प्यारी यादें साझा कीं। अभिनेता ने बताया कि उस दौर में प्यार गहरा और स्थायी प्रतिबद्धता वाला होता था।

यह भी पढ़ें:  सफ़ेद पोशाक में मधुरिमा तुली ने दिखाई सुंदरता की असली चमक

उन्होंने कहा, “उस समय अगर आप किसी का हाथ पकड़ते थे और वह आपकी गर्लफ्रेंड बन जाती थी, तो इसका मतलब था कि आप उससे शादी करेंगे। यह ‘ट्राई करके देखने’ या ‘बेंचिंग (विकल्प तैयार रखना), ऑर्बिटिंग (सोशल मीडिया पर एक्टिव लेकिन ऑफलाइन कोई संपर्क नहीं)’ जैसा नहीं था।”

माधवन ने आगे कहा, “प्यार में हमारा ख्याल लंबे समय का होता था। यह जल्दी शारीरिक होने के बारे में नहीं था। हम मिक्सटेप बनाते थे, सोच-समझकर उपहार देते थे और अपने प्यार को पूरी शिद्दत से जताते थे।”

विवेक सोनी के निर्देशन में बनी ‘आप जैसा कोई’ में फातिमा और माधवन पहली बार एक साथ स्क्रीन पर नजर आए।

यह फिल्म 11 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। यह कहानी प्रेम, भावनाओं और रिश्तों की गहराई को दिखाती है। फातिमा और माधवन की जोड़ी और उनकी दिल छू लेने वाली कहानी को दर्शकों से प्यार मिल रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  अक्षय कुमार की थ्रिलर फिल्म 'हैवान' की शूटिंग शुरू

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  फातिमा सना शेख || प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ की कंट्रोवर्सी की रही चर्चा
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *