Fans were shocked to see Harnaaz's transformation

हरनाज का ट्रांसफॉर्मेशन देख चौंके फैंस, बढ़े वजन पर हुई थीं ट्रोल

Harnaaz kaur Sandhu : 2021 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम करने वालीं ब्यूटी क्वीन हरनाज कौर संधू किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के बाद हरनाज अपने बढ़े वजन को लेकर चर्चा में आ गई थीं।

उन्हें कई पब्लिक इवेंट्स में देखा गया, जहां उनका बढ़ा वजन चर्चा का विषय बन गया। सोशल मीडिया पर भी उन्हें निशाने पर लिया जाने लगा।

अपने बढ़े वजन के बाद हरनाज ने लोगों को अपने ट्रांसफॉर्मेशन से भी चौंका दिया। अब ब्यूटी क्वीन अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह पहले से भी ज्यादा स्लिम लग रही हैं और उनका ये ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस भी हैरान हैं।

हरनाज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें-वीडियो और एक्टिविटीज की झलक शेयर करती रहती हैं।

अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पिंक डीप नेक टॉप और जींस में किसी गार्डन जैसे एरिया में टहलती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में हरनाज इतनी स्लिम लग रही हैं कि उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल है। ब्यूटी क्वीन के फैंस का भी कहना है कि उन्होंने काफी वजन कम कर लिया है।

यह भी पढ़ें:  अनुराग कश्यप के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगी पायल घोष

Fans were shocked to see Harnaaz's transformation, she was trolled for her increased weight

  • इस डिजीज के चलते बढ़ गया था वजन

बता दें 2022-23 के दौरान हरनाज कौर संधू अपने बढ़े हुए वजन को लेकर सुर्खियों में आ गई थीं। जिसके बाद वह काफी ट्रोल भी हुईं। इसके बाद हरनाज कौर संधू ने बताया था कि उन्हें एक डिजीज है, जिसके चलते उनका वजन बढ़ गया है।

हरनाज ने बताया था कि उन्हें सीलिएक डिजीज है, जिसके चलते उनका वजन बढ़ा था। इस डिजीज के चलते वह ग्लूटन नहीं खा सकतीं।

अब लेटेस्ट वीडियो में हरनाज बोल रही हैं, ‘मैं बहुत एक्साइटेड हूं क्योंकि मैं लगभग 1 साल से भी ज्यादा समय बाद पिज्जा खाऊंगी। मैं अब और इंतजार नहीं कर सकती।’ इसके बाद की स्लाइड्स में हरनाज ने अपने खाने की झलक भी दिखाई। इसमें वह फ्राइड इडली और कॉफी का लुत्फ उठाती दिखीं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।     

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  ऑस्कर की दौड़ में भारत की ओर से एकमात्र हिंदी फ़िल्म 'बैंड ऑफ महाराजास'

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  अवाक फिल्म्स ने की रणदीप हुड्डा स्टारर लाल रंग 2 की घोषणा
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × three =