Bf534700 7528 452a 8a82 c834ce308dbb

बॉलीवुड के चर्चित फिल्मकार सावन कुमार टाक ने किया ‘वेख्या शहर बंबई’ का विमोचन

काली दास पाण्डेय, मुंबई । फिल्म निर्माता गुरचरण सग्गू द्वारा लिखी गई किताब ‘वेख्या शहर बंबई’ का विमोचन बॉलीवुड के चर्चित फिल्म निर्माता- निर्देशक सावन कुमार टाक ने पिछले दिनों मुम्बई में किया। फिल्म जगत में अपनी पहचान बनाने की चाहत ले कर मुम्बई पहुँचने वाले नवोदित कलाकारों व फिल्म मेकरों को समर्पित यह 208 पन्नों की किताब पंजाबी में है। किताब के नाम का अर्थ ‘बॉम्बे सिटी देखा’ है। इस कार्यक्रम में टीना घई, प्रीति सप्रू, राजन लायलपुरी, गोपी भल्ला, अरुण बख्शी और विजय टंडन के अलावा बॉलीवुड के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

विदित हो कि 90 के दशक में गुरचरण सग्गू इंग्लैंड से फिल्म प्रोड्यूस करने आए थे। उन्होंने सुनील घोष केे निर्देशन में जैकी श्रॉफ और नीलम को लेकर फिल्म ‘चौथी दुनिया’ का निर्माण कार्य शुरू किया परंतु पूरी फिल्म की शूटिंग कर लेने के बाद उन्हें नए सिरे से सुखवंत दद्दा के निर्देशन में दोबारा शूटिंग करनी पड़ी और फिल्म का टाइटल ‘अंतिम न्याय’ करना पड़ा। इसमें बड़ी रकम खर्च हुई थी। गुरचरण सग्गू को अपने दुस्साहस की कीमत चुकानी पड़ी।

यह भी पढ़ें:  महादेवी वर्मा जयंती विशेष...

उनका घर बिक गया और उसका व्यवसाय भी बुरी तरह प्रभावित हुआ था। अपने फिल्मी सफर में आये उतार चढ़ाव को इस किताब में उन्होंने विस्तार से वर्णन करते हुए ये बताने का प्रयास किया है कि कैसे उन्हें फिल्म उद्योग में विचलित किया गया। पंजाबी संस्करण के बाद यह किताब हिंदी और अंग्रेजी में भी प्रकाशित होने वाली है। यह किताब उन लोगों के लिए प्रकाश स्तंभ का काम करेगी जो फिल्म उद्योग में आना चाहते हैं।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  हूल दिवस पर रक्तदान शिविर
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *