IMG 20251220 WA0011

खड़गपुर शहर के न्यू सेटलमेंट में नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित

खड़गपुर। साईबाबा भक्तों के लिए आज सबसे पवित्र दिन रहा, जिसे विशेष रूप से गुरु के रूप में उन्हें समर्पित किया जाता है। तीसरे वर्ष में खड़गपुर शहर के 18 नंबर वार्ड के शिरडी साईबाबा सेवा संघ ने निःशुल्क नेत्र परीक्षा शिविर का आयोजन किया।

इस कैंप में 80 लोगों की नेत्र परीक्षा की गई। इनमें से 30 लोगों का मोतियाबिंद ऑपरेशन होगा, ऐसा मंदिर कमिटी की ओर से बताया गया। मंदिर प्रांगण में घाटाल तहसील अंतर्गत दासपुर के गांधी मिशन के नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों ने नेत्र परीक्षा की।

मंदिर के सचिव लक्ष्मण राव तथा अध्यक्ष नारायण राव ने कहा- हम सेवा दल के सभी सदस्य हर गुरुवार को मंदिर प्रांगण में नारायण सेवा का आयोजन करते हैं।

इसके अलावा वर्ष में एक बार मंदिर में विशेष पूजा-पाठ का आयोजन करते हैं, जिसमें कुछ हजार भक्तवृंद को अन्न दान किया जाता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + nineteen =