हिमाचल में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, सात मजदूरों की मौत

शिमला। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के टाहलीवाल की पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से सात कामगार मजदूरों की मौत हो गई है और अन्य 15 से अधिक घायल हो गए। पुनिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे में सात कामगारों के झुलसने से मौत हो गयी जिनमें छह महिलाएं शामिल हैं और अन्य 15 कामगार झुलस गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया है। पुलिस मौके पर छानबीन कर रही है।

उन्होंने बताया कि एक घायल महिला ने बताया कि विस्फोट के समय फैक्टरी में करीब 30 से 35 लोग फैक्टरी में काम कर रहे थे। अचानक जोरदार धमाके के बाद फैक्टरी में आग भड़क गई। डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि घायलों में से दस की हालत गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *