संवाद सूत्र, खड़गपुर। झाड़ग्राम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, जनसुरक्षा और सामाजिक सुविधाओं से जुड़े कई बुनियादी ढांचा कार्यों को यूएएल बंगाल ने अपने कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के अंतर्गत पूरा किया है। तीन दिवसीय कार्यक्रम में इन सुविधाओं को संबंधित संस्थानों और विभागों को औपचारिक रूप से सौंपा गया।
इन कार्यों में स्कूल भवन का विस्तार, सीमा दीवार, साइकिल शेड, सांस्कृतिक मंच तथा ऑडिटोरियम का निर्माण शामिल है। इसके अलावा भांगागढ़ ग्रामीण अस्पताल में मरीजों के लिए कॉरिडोर, गुप्तमणि-कुलटिक्री मार्ग व गुप्तमणि मंदिर के निकट पुलिस सहायता बूथ, गोजशिमूल स्थित सत्यानंद संन्यास आश्रम में डाइनिंग हॉल तथा इंदखारा गांव में हरि मंदिर के लिए निर्माण कार्य भी कराए गए।
समापन समारोह में राज्य के पशुपालन विकास एवं मत्स्य विभाग के राज्यमंत्री राजेश महतो उपस्थित रहे। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किए गए इन कार्यों से संबंधित क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

