IMG 20250903 WA0014

हर गांव, हर नागरिक, हर सपना : हरियाणा की नई प्रगति गाथा

चंडीगढ़, 3 सितम्बर 2025: मार्च 2024 में मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद से नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में शासन की एक नई मिसाल कायम की है। उनके नेतृत्व ने इरादों को असर में बदला है- कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, बुनियादी ढाँचा और सामाजिक न्याय जैसे क्षेत्रों में सुधारों को तेज रफ़्तार दी है। हर योजना और हर पहल का एक ही वादा है : नीतियाँ केवल कागज पर नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में बदलाव लाएँ। हर क्षेत्र में बदलाव स्पष्ट रूप से दिख रहा है। यह एक ऐसी शासन शैली है, जो पारदर्शिता, समानता और सेवा की भावना पर आधारित है।

प्रमुख उपलब्धियाँ :-
किसान कल्याण :
• सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की घोषणा, पहले की सीमित सूची से आगे बढ़ते हुए।
• गुरुग्राम में भारत का पहला प्राकृतिक खेती MSP अनाज मंडी स्थापित, जिसमें 24 फसलों को शामिल किया गया और आधुनिक प्रयोगशाला सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं।
• किसानों के खातों में सीधे ₹15,000 करोड़ का मुआवज़ा हस्तांतरित।
• प्रत्येक गाय की खरीद पर ₹30,000 की सब्सिडी, तथा 1 लाख एकड़ भूमि को प्राकृतिक खेती के अंतर्गत लाने का लक्ष्य।

महिला सशक्तिकरण – लाड़ो लक्ष्मी योजना;
• योजना का शुभारंभ 25 सितंबर 2025 से किया जाएगा।
• पात्र महिलाओं को प्रतिमाह ₹2,100 की वित्तीय सहायता।
• ₹5,000 करोड़ का बजट प्रावधान, जिससे 20 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिलेगा।
• आयु सीमा पूरी होने पर महिलाओं को सहज रूप से वृद्धावस्था पेंशन अथवा अन्य सामाजिक पेंशनों में स्थानांतरित किया जाएगा

यह भी पढ़ें:  14 अप्रैल 2024 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

सहकारिता एवं ग्रामीण उद्योग :
• हाफ़ेड ने 303.75 लाख क्विंटल गेहूँ और 27.89 लाख क्विंटल सरसों खरीदी।
• चीनी मिलों को ₹305 करोड़ की सहायता और इथेनॉल उत्पादन की नई परियोजनाएँ।
• किसानों का भुगतान अब 48 घंटे में।

जल एवं प्राकृतिक संसाधन :
• 17 नई मिट्टी व जल परीक्षण प्रयोगशालाएँ।
• 60 लाख से अधिक मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड वितरित।
• 25,539 रिचार्ज स्ट्रक्चर भूजल पुनर्जीवन के लिए।

ग्रामीण विकास व पंचायतें :
• 3,350 गांव और 876 वार्ड नशामुक्त घोषित।
• 3,800 ग्रामीण परिवारों को मकान का कानूनी हक।
• 2,500 पंचायत घर बनाए गए।
• गाँव के तालाबों का पुनर्जीवन।

शिक्षा व कौशल विकास :
• 1,000 स्मार्ट कक्षाएँ और 240 साइंस लैब।
• 62,953 युवा व किसान प्रशिक्षित।
• SC/ST व OBC छात्रों को ₹856 करोड़ की छात्रवृत्ति।
• आईटीआई व पॉलिटेक्निक क्षमता लगभग दोगुनी।

स्वास्थ्य :
• सभी सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क डायलिसिस सेवा।
• 17 जिला अस्पतालों का आधुनिकीकरण।
• मातृ व शिशु स्वास्थ्य योजनाओं के लिए राष्ट्रीय सराहना।

ऊर्जा :
• 100% गांवों का विद्युतीकरण।
• 5,567 किमी सड़कों पर विद्युतीकरण कार्य।
• सौर और हरित ऊर्जा परियोजनाएँ।

आधारभूत ढाँचा :
• 1,736 किमी राजमार्ग उन्नत।
• पलवल सहित अन्य जिलों में ₹1,270 करोड़ की शहरी परियोजनाएँ।
• 2,539 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट चालू।
• शहरी परिवारों को मकान का स्वामित्व।

यह भी पढ़ें:  तमिल अभिनेता विजय ने बनाया राजनीतिक दल

सामाजिक न्याय :
• SC उप-श्रेणीकरण लागू।
• हरियाणा में कश्मीरी पंडितों के लिए विशेष योजनाएँ।
• 18 लाख परिवारों को उज्ज्वला योजना का लाभ।
• बुजुर्ग, विधवा और विकलांगों के लिए पारदर्शी पेंशन।

युवा व खेल :
• हरियाणा उदय अभियान से 16.5 लाख युवा जुड़े।
• ज़िलों में विश्व-स्तरीय खेल परिसरों की योजना।
• हज़ारों गांव युवाओं की भागीदारी से नशामुक्त।

गांव से शहर तक, खेतों से कारख़ानों तक, स्कूलों से अस्पतालों तक – हरियाणा की यह यात्रा अब काम और असर की पहचान है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में शासन ने कागज़ से ज़मीन तक और इरादे से नतीजे तक का सफर तय किया है।

नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने अल्प समय में तेज और ठोस परिणाम दिए हैं। हरियाणा आज ऐसा भविष्य गढ़ रहा है जहाँ हर नागरिक विकास को महसूस कर सके।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  बंगाल भर्ती घोटाला: टीएमसी नेता ने आंदोलनकारी उम्मीदवारों को न्याय मिलने का आश्वासन दिया
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × four =