Accident

इटावा : एक्सप्रेस वे पर बस ट्रक टक्कर में 4 की मौत, 40 घायल

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में सैफई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा लखनऊ गोमती एक्सप्रेस वे पर रविवार को तड़के देवरिया से जयपुर जा रही एक डबल डेकर बस और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि लगभग 40 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस के अनुसार सभी घायलों को उपचार के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती करा दिया गया है। इनमें 03 घायलों की हालत नाजुक बताई गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज तड़के लगभग 03 बजे हुए इस हादसे में जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट कर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं। इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने गोमती एक्सप्रेस वे पर टिमरुआ के पास देवरिया से जयपुर जा रही बस हादसे का शिकार हो गयी। इसमें सवार 04 लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए उन्होंने बताया कि बस मौरम से भरे ट्रक में पीछे से टकरा गयी।

यह भी पढ़ें:  आईआईएम उदयपुर की कंज्यूमर कल्चर लैब ने देश के ग्रामीण और क्षेत्रीय प्रमुख इलाकों के बारे में देश का पहला डिजिटल रिसर्च लाॅन्च किया

हादसे की सूचना मिलने के बाद यूपीडा और स्थानीय थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। यूपीडा और पुलिस टीम से राहत और बचाव कार्य चलाकर सभी घायलों को उपचार के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों की टीम सभी का सघनता से उपचार करने में जुटी हुई है। दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय से डीएम अवनीश राय, एसएसपी जयप्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश, पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह समेत जिले के आला अफसर मौके पर पहुंच गए।

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 103 पर गांव टिमरुआ के पास स्लीपर बस ट्रक से टकरा गई। एक्सप्रेस वे कंट्रोल रूम ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। भीषण हादसे की जानकारी मिलते ही एक दर्जन एंबुलेंस और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। बस में फंसे लोगों को निकालने का काम किया गया। घायलों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। डीएम अवनीश राय और एसएसपी जयप्रकाश सिंह संयुक्त रूप से सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में घायलों का हालचाल लेने के लिए पहुंचे।

यह भी पढ़ें:  बॉलीवुड की खबरें | मेट्रो में सान्या के साथ हुई थी छेड़छाड़, गलत तरीके से छूने का किया था प्रयास

इसके बाद डीएम एवं एसएसपी घटनास्थल का बारीकी से अवलोकन करने के लिए पहुंचे। उन्होंने पुलिस को समुचित धाराओं में कार्रवाई करने को कहा। बस चालक राजस्थान के झुंझुनूं निवासी आमीन अली (35 साल) और जयपुर निवासी सह चालक सुमेर सिंह गुर्जर की भी मृतकों में शामिल हैं। एक अन्य यात्री श्रेया (8 साल) की मौत उपचार के दौरान सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में हुई है। एक अन्य मृतक की पहचान अभी नहीं हो पायी है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  मुलायम सिंह पंचतत्व में विलीन, अखिलेश ने दी मुखाग्नि
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *