Establishment ceremony of the Worldwide Brahma Kumari Divine University Saluwa branch concluded1

विश्वव्यापी ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सलुवा शाखा की स्थापना समारोह संपन्न

श्याम कुमार राई, ‘सलुवावाला’ : सलुवा पुरानी बस्ती की श्रीमती राधा राई के नेतृत्व में उनके ही आवास में सलुवा ब्रह्मकुमारी शाखा की स्थापना कार्यक्रम संपन्न की गई। बाद में सलुवा में स्थाई ब्रह्मकुमारी केन्द्र की स्थापना की भी योजना है। इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी के अनेक अनुयाईयों के अलावा सर्वसाधारण लोगों की उपस्थिति में विधिवत संगठन की स्थापना कार्य संपन्न किया गया।

इस क्रम में ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय संगठन की पहचान ध्वज भी फहराया गया। साथ ही उपस्थित अनुयायियों से प्रतिज्ञा का पाठ भी कराया गया।

पवित्र भाई और ममता माता जी ने समारोह में उपस्थित लोगों को इस संगठन की उपयोगिता और दैन्दिनी जीवन में कैसे ईश्वरीय विश्वविद्यालय ब्रह्मकुमारी का ज्ञान जीवन में सुख- शांति प्राप्त करने सहायक हो सकता है।

Establishment ceremony of the Worldwide Brahma Kumari Divine University Saluwa branch concluded

इन बातों को अपने संक्षिप्त प्रवचन में रखे। इसी के साथ आशा की जाती है कि ब्रह्मकुमारी का संदेश इंसान का इंसान से हो भाईचारा, यही पैगाम हमारा… का संदेश मानव जाति में प्यार-दया, करुणा और आपसी सद्भाव जैसे गुणों का संचार कर मानवता को जीवन में महत्वपूर्ण स्थान देकर आपसी राग- द्वेष को दूर कर जगत को खूबसूरत बनाने में भरपूर योगदान देने का भरसक प्रयास करेगी।

आखिर जगत को सुंदर विचारों वाले सुंदर इंसानों का सृजन ही इस ईश्वरीय विश्वविद्यालय ब्रह्मकुमारी संगठन का प्रमुख ध्येय है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  07 जून : आज का राशिफल व पंचांग जानें- पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से
Fact Checked & Editorial Guidelines
यह भी पढ़ें:  सांगठनिक सभा में हावड़ा के शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने थामा भाजपा का झंडा

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *