खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले में ‘सबुज मंच’ की जिला शाखा द्वारा पर्यावरण जागरूकता रैली और प्रचार अभियान का आयोजन किया गया। यह आयोजन मेदिनीपुर कॉलेजिएट स्कूल के मुख्य द्वार के सामने हुआ। इस क्रम में प्लास्टिक प्रदूषण के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। वहीं शहरी अपशिष्ट प्रबंधन के महत्व पर चर्चा की गई।
नदी प्रदूषण के बारे में भी लोगों को जागरूक और जंगल में आग लगाने के नुकसान के बारे में बताया गया। विकास के नाम पर वृक्षों की कटाई के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने ध्वनि प्रदूषण के बारे में लोगों को जागरूक किया। पर्यावरण कार्यकर्ताओं का संदेश था कि वृक्षारोपण के साथ-साथ वृक्षों के संरक्षण के लिए भी प्रयास करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में सचिव झरना आचार्य, सह-अध्यक्ष हीरक भट्ट, सह-सचिव मनिकांचन रॉय, लेखक और शोधकर्ता शांतनु पांडा, कलाकार इंद्रदीप सिन्हा, आयोजक सनातन शीत, सोमा नायक, समाज सेवक शिक्षक सुदीप खाड़ा, विज्ञान कार्यकर्ता बाबुलाल शास्मल आदि उपस्थित थे।
रैली के दौरान माइक प्रचार और लिफलेट वितरण के माध्यम से नागरिकों में जागरूकता फैलाई गई और पर्यावरण प्रदूषण के खिलाफ प्रतिरोध का आह्वान किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से ‘सबुज मंच’ ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को उजागर किया और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का प्रयास किया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

