जम्मू : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में स्थित चतरू क्षेत्र के सिंहपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ लगातार दूसरे दिन भी जारी है। इलाके में 4 आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है। इस ऑपरेशन में ड्यूटी के दौरान एक जवान शहीद हो गया है।
सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम आतंकियों का सफाया करने में जुटी हुई है। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने भी इस इलाके का दौरा किया है और आतंकवाद विरोधी अभियान की समीक्षा की है।
किश्तवाड़ के चतरू के सिंहपोरा इलाके में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान की पहचान सिपाही गायकर संदीप पांडुरंग के रूप में हुई है। वह महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के अकोले तहसील के करंडी गांव के रहने वाले थे।
VIDEO | J&K: Officials pay last respect to Army jawan Gaykar Sandip Pandurang, who made the supreme sacrifice in Kishtwar encounter yesterday.
He was the resident of the village Karandi tehsil, Akole, Ahmednagar district, Maharashtra.
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/ipXSbjuKyo
— Press Trust of India (@PTI_News) May 23, 2025
अधिकारियों ने शहीद जवान को पुष्पांजलि के साथ अंतिम श्रद्धांजलि दी है।
सिंहपोरा-चतरू क्षेत्र में सुरक्षाबलों का बड़ा आतंकवाद विरोधी अभियान जारी है। इस संयुक्त ऑपरेशन को जम्मू-कश्मीर पुलिस की SOG, भारतीय सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा चलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, इस क्षेत्र में आतंकी संगठन जैश के 4 आतंकियों के घिरे होने की आशंका है।
- सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों द्वारा घिरा हुआ ये आतंकी समूह वही है, जो हाल ही में इसी क्षेत्र में हुई एक मुठभेड़ से भाग निकला था। अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है और सुरक्षाबल पूरे इलाके को घेरे हुए हैं।
बता दें कि इससे पहले शोपियां में बीते 13 मई को लश्कर के 3 आतंकी मारे गए थे। वहीं, 16 मई को त्राल में जैश ए मोहम्मद के 3 आतंकी ढेर कर दिए गए थे। इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए थे।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

