एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री : फडणवीस

मुंबई। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को घोषणा करते हुए कहा कि शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे। फडणवीस ने शाम को होने वाले शपथ ग्रहण से पहले राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के बाद एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। उनके बागी समूह का समर्थन भाजपा करेगी। यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिंदे ने कहा कि भाजपा के साथ हमारा स्वाभाविक गठबंधन था। उन्होंने कहा कि हमने जनता की भावना को देखते हुए फैसला लिया है। देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि शाम साढ़े सात बजे एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

फडणवीस ने कहा, “हमने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने हमें साढ़े सात बजे का समय दिया है। मैं सरकार के बाहर रहूंगा और इस सरकार को सफल बनाने के लिए वो सब कुछ करूंगा, जिसकी जरूरत होगी।” हालाँकि पहले ये संभावना जताई जा रही थी कि देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री होंगे और शिंदे को उप मुख्यमंत्री का पद मिल सकता है लेकिन फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में सबको चौंकाते हुए घोषणा की कि एकनाथ शिंदे बनेंगे महाराष्ट्र के सीएम।

यह भी पढ़ें:  कार्बन सीमा समायोजन तंत्र हो और व्‍यावहारिक: विशेषज्ञ

फडणवीस ने दावा किया कि एकनाथ शिंदे को शिवसेना के नेताओं का पूरा समर्थन है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एकनाथ शिंदे हिंदुत्व के लिए बीजेपी के साथ आए हैं। उन्होंने कहा कि शिंदे को सीएम पद के लिए बीजेपी समर्थन करेगी। उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस और एनसीपी की बात को तवज्जो दी इसलिए इन विधायकों ने आवाज़ बुलंद की और यह बग़ावत नहीं है। एकनाथ शिंदे के साथ शिवसेना के नेता हैं और समर्थन पत्र राज्यापाल को सौंपा गया है। साल 2019 में बीजेपी और शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा था लेकिन शिवसेना ने जनमत का अपमान किया था। उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ जाकर सरकार बनाई।

उद्धव ठाकरे ने जनमत का अपमान किया था, क्योंकि बीजेपी को सबसे अधिक सीटें मिली थीं। बता दें कि शिंदे कुछ निर्दलीय विधायकों के साथ 50 विधायकों के समर्थन का दावा कर रहे थे।  इस बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उद्धव ठाकरे को 30 जून को विश्वास मत हासिल करने को कहा। शिवसेना ने इस फ़ैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। सुप्रीम कोर्ट से उद्धव ठाकरे को कोई राहत नहीं मिली और बुधवार रात उन्होंने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफ़ा दे दिया।

यह भी पढ़ें:  देश की भलाई के लिए पुरानी घिसीपिटी रिकॉर्ड को छोड़कर जरा नए सिरे से सोचना शुरू कीजिए- पीएम मोदी
Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान के आसार: मौसम विभाग
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 1 =