तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर शहर के ऐतिहासिक विद्यासागर स्मृति मंदिर प्रांगण में जारी एकादश मेदिनीपुर पुस्तक मेला और मैत्री उत्सव में आज का दिन साहित्य और काव्य के रंगों से सरोबार रहा।
अनुभूतिपाल मंच पर आयोजित हुआ कवि सम्मेलन और साहित्य सभा, जिसमें अविभाजित मेदिनीपुर ज़िले के पचास कवियों ने अपनी स्वलिखित कविताओं का पाठ किया और पाँच रचनाकारों ने अपनी स्वयं की कहानियाँ प्रस्तुत की।
साहित्यिक शाम की सबसे विशेष प्रतिध्वनि रही संथाली भाषा में कवि सुरेन्द्रनाथ हेम्ब्रम का काव्यपाठ, जिसने पूरे परिसर को लोक संस्कृति और जनभावना की सुगंध से भर दिया। उनके शब्दों में संथाली परंपरा की आत्मा झलकी और श्रोताओं ने तालियों से उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में कविता पाठ करने वाले कवियों में अर्णव पंडा, रामकृष्ण महापात्र, उत्तम बेहरा, लक्ष्मण कर्मकार, तापस माइती, अचिन्त नंदी, प्रफुल्ल पाल, विरूपाक्ष पंडा, वरुण मंडल, राजेश्वरी षडंगी, मौपर्णा मुखोपाध्याय, खुकु भुइयाँ, अनिंदिता शासमल, तपंज्योति माजी,
विश्व बंद्योपाध्याय, पंकज मंडल, दोलन कर हाजरा, आलोक जाना, डॉ. शांतनु पात्र, दुःखानंद मंडल, दुर्बादल मजूमदार, आकाश राय, मंगल हाजरा, निरंजन जना, तनुश्री भट्टाचार्य, मृणालकांति महातो, सौम्यदीप चक्रवर्ती, सौरभ सिंह, अरुणजीब राय, सुनील भुइयाँ, पराग कांति दत्ता, लक्षीकांत मंडल सहित अन्य कवि शामिल थे।
कहानी पाठ के दौरान अनामिका तिवारी, नरेश जाना, बिनोद मंडल, विश्वजीत अधिकारी और काशीनाथ साहा ने अपनी रचनाओं से उपस्थित जनसमूह को भावविभोर किया। पूरा मैदान साहित्य प्रेमियों से खचाखच भरा रहा और दर्शक हर प्रस्तुति पर उत्साह के साथ प्रतिक्रिया देते रहे।
बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों के बीच मेला प्रबंधन की ओर से अध्यक्ष मुकुल रंजन राय, सचिव कुणाल बनर्जी, गड़बेत्ता कॉलेज के प्राचार्य हरिप्रसाद सरकार, मेदिनीपुर कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य सत्यरंजन घोष।
आयोजन समिति के संयोजक डॉ. बिनय चंद, सिद्धार्थ सांत्रा, विमान गुप्त, कवि अभिनंदन मुखोपाध्याय, प्राध्यापक नारायण माइती, विद्युत पाल, प्राध्यापक अजीत बेरा, तारापद पाल और साहित्यकार अचिन्त मारिक सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
इस कवि सम्मेलन और साहित्य सभा के साथ मेदिनीपुर पुस्तक मेला ने न केवल क्षेत्रीय साहित्य को नया आयाम दिया, बल्कि संथाली भाषा और लोक संस्कृति को भी गौरवपूर्ण मंच प्रदान किया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



