कोलकाता। श्री माथुर चतुर्वेदी सभा-कोलकाता एवं भारतीय भाषा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को कोलकाता स्थित भारतीय भाषा परिषद सभागार में “एक शाम संगीत के नाम” का सफल आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में भिलाई से आए आकाशवाणी के ‘ए’ श्रेणी प्राप्त गायक प्रभंजय चतुर्वेदी, तबले पर संगत करते भाल चंद्र श्रेगेकर तथा बाँसुरी वादक दुष्यंत हरमुख की युगलबंदी ने गजलों, भजनों एवं राग काफी में ब्रज लोक गीत होरी की प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री माथुर चतुर्वेदी सभा के सचिव सूर्य कान्त चतुर्वेदी “मोहन बैरागी” द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक ईश्वर नाथ चतुर्वेदी, सुधीर चतुर्वेदी, सभापति मुकेश चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष अतुल चतुवेर्दी, धीरज चतुर्वेदी,

राकेश चतुर्वेदी, नीलकमल चतुर्वेदी, रामेश्वर दयाल चतुर्वेदी, सदीनामा के संपादक जीतेन्द्र जीतांशु, पत्रकार तारक नाथ राय, भुवनेश चतुर्वेदी, गोकरण चतुर्वेदी, नीलोत्पल चतुर्वेदी, संजय चतुर्वेदी, मनोज चतुर्वेदी, वैभव चतुर्वेदी, मधुर चतुर्वेदी, मुम्बई से डॉ. गीता चतुर्वेदी,
अमृता चतुर्वेदी, अपर्णा चतुर्वेदी, वंदना चतुर्वेदी, प्रीति चतुर्वेदी, शिल्पी चतुर्वेदी, डॉली चतुर्वेदी एवं भूमिका चतुर्वेदी, मीनाक्षी दत्ता सहित कई अन्य गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की गई। कार्यक्रम में भारतीय भाषा परिषद से घनश्याम शुक्ला जी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



