423fd83d c755 49b2 b150 ce7ae64c54a0

कर्नाटक में बस में आग लगने से 8 यात्री जिंदा जले

बेंगलुरु। कर्नाटक में शुक्रवार को कलाबुर्गी के कमलापुर गांव में निजी बस और मिनी लॉरी की भिडंत के बाद बस में आग लगने से आठ यात्री जिंदा जल गए तथा 12 अन्य घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार यह हादसा कलाबुर्गी में कमलापुरा के बाहरी इलाके बीदर-श्रीरंगपटना हाईवे पर हुआ। हैदराबाद से गोवा जा रही बस में चालक सहित 35 लाेग सवार थे जिनमें से दो परिवारों के कुल 32 लाेग भी सवार थे। सभी पीड़ित हैदराबाद निवासी हैं और घूमने गोवा जा रहे थे।
स्थानीय लोगों ने टक्कर के बाद खाई में गिरी बस के 12 यात्रियों को स्थानीय अस्पतालों में पहुंचाया।

आंध्र प्रदेश: अमोनिया गैस रिसाव से 50 से अधिक कर्मचारी बीमार

आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले के अचुतापुरम में शुक्रवार को ब्रैंडिक्स स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एसईजेड) में एक रासायनिक फैक्टरी से अमोनिया गैस के रिसाव के बाद महिलाओं सहित 50 से अधिक कर्मचारी बीमार पड़ गए। सूत्रों ने बताया कि कर्मचारी पोरस सीड कंपनी में काम कर रहे थे। गैस रिसाव के कारण उन्हें उल्टी, चक्कर और सांस लेने में दिक्कत होने से बीमार पड़ गए। सभी को विभिन्न अस्पतालों में उपचार के लिए भेजा गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × one =