Images 2022 04 28T105445.886

मैक्सिको में सिमेंट संयंत्र में गोलीबारी, आठ की मौत, 11 घायल

मेक्सिको सिटी। मैक्सिको में हिडाल्गो प्रांत के तुला शहर में क्रूज़ अज़ुल सीमेंट संयंत्र में गोलीबारी हुई है, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। यह घटना बुधवार तड़के हुई, जब अज्ञात बंदूकधारियों ने संयंत्र पर कब्जा करने की कोशिश की, लेकिन कर्मचारियों ने उनका प्रतिरोध किया। स्थानीय गवर्नर उमर फयाद मेनेसेस ने देर बुधवार अपने ट्विटर पेज पर लिखा, “मैं तुला शहर में क्रूज़ अज़ुल संयंत्र में हुई झड़पों की कड़ी निंदा करता हूं, ताजा जानकारी के अनुसार जहां आठ लोगों की मौत हो गई, 11 घायल हो गए और नौ को हिरासत में लिया गया है।” उन्होंने क्षेत्रीय आंतरिक मंत्रालय और अभियोजक के कार्यालय को घटना की जांच करने के के साथ-साथ परस्पर विरोधी पक्षों के बीच बातचीत को सुविधाजनक बनाने का काम सौंपा है।

अमेरिकी सदन ने पॉल की रिहाई के लिए पारित किया प्रस्ताव

अमेरिका कांग्रेस की प्रतिनिधि सभा ने एक प्रस्ताव पारित कर रूसी सरकार से जासूसी के आरोप में 16 साल की सजा काट रहे अमेरिकी नागरिक पॉल व्हेलन को रिहा करने का आह्वान किया है। सदन ने एच. रेस 336 ध्वनि मत सेपारित किया। अमेरिकी सदन ने यह प्रस्तान रूस की ओर से बुधवार को पूर्व अमेरिकी मरीन ट्रेवर रीड रिहा करने की घोषणा किये जाने के बाद पारित किया। उल्लेखनीय है कि मास्को की एक अदालत ने जून 2020 में श्री पॉल व्हेलन को जासूसी के आरोप में 16 साल जेल की सजा सुनाई। उन्होंने (श्री व्हेलन) जासूसी के आरोपों से इनकार किया और कहा कि उन्होंने रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच एक कैदी विनिमय का हिस्सा होने की उम्मीद में फैसले को चुनौती नहीं दी। पॉल कनाडा, आयरलैंड और ब्रिटेन के नागरिक भी हैं।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  कांग्रेस को उत्तराखंड, गोवा और पंजाब में सरकार बनाने की उम्मीद थी - रणदीप सिंह सुरजेवाला

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines
यह भी पढ़ें:  लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई की गुहार ठुकरायी

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *