Images 2022 08 15T113730.635

मिस्र: चर्च में आग लगने से 41 लोगों की मौत

गीज़ा (मिस्र)। मिस्र के गीज़ा शहर के एक चर्च में विशेष प्रार्थना के समय भीषण आग लगने और उसके बाद भगदड़ मचने से 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गये।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं जबकि 12 से अधिक लोग झुलसे और घायल हैं। अंतरराष्ट्रीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यहां कॉप्टिक अबू सिफिन चर्च में रविवार की प्रार्थना के लिए करीब पांच हजार लोग एकत्र हुए थे। इस बीच वहां आग लग गई। जान बचाने के लिए वहां भगदड़ मच गई। रिपोर्टों के अनुसार आग की वजह से प्रवेश द्वार अवरुद्ध हो गया जिससे भगदड़ मच गई। अस्पताल रिकॉर्ड के अनुसार इस भीषण हादसे में तीन से 16 साल की उम्र के करीब 18 बच्चे और किशोर मारे गए हैं।

येरेवन विस्फोट में मरने वालों की संख्या पांच हुई : आर्मेनिया की राजधानी येरेवन के सुरमालू बाजार में विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई। आर्मेनिया की आपातकालीन स्थिति मंत्रालय के प्रेस सचिव हायक कोस्तानियन ने सोमवार को यह जानकारी दी है। कोस्तानियन ने सोशल मीडिया पर कहा, “बचावकर्मियों को मलबे से एक 50 वर्षीय महिला का शव मिला है। इसके साथ ही विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। अभी तक दो शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इससे पहले कोस्तानियन ने कहा कि सुरमालू विस्फोट में मारे गए तीन लोगों की पहचान हो गई है, जबकि अन्य 17 लोगों का पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने बताया मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि रविवार को येरेवन सिटी काउंसिल ने सुरमालू शॉपिंग सेंटर में एक आतिशबाजी भंडारण क्षेत्र में विस्फोट होने के बाद 27 लोगों के लापता होने की सूचना दी। मेयर कार्यालय ने बताया कि विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई थी और अन्य 61 घायल हो गए थे। अर्मेनिया आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि रूसी-अर्मेनियाई केंद्र के विशेषज्ञों ने कल सुरमालू बाजार में लगी आग को बुझाने में मदद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − eight =