High Court

अभिषेक की साली की गिरफ्तारी पर लगी रोक हटाने की मांग लेकर हाईकोर्ट पहुंची ईडी

कोलकाता । राज्य के बहुचर्चित कोयला तस्करी मामले में हाईकोर्ट की ओर से अभिषेक बनर्जी की साली मेनका गंभीर की गिरफ्तारी पर लगी रोक को हटाने की मांग लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को याचिका लगाई है। उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राजशेखर मंथा की एकल पीठ में इस मामले पर गुरुवार को सुनवाई होगी। इसके पहले भी ईडी ने इस तरह की याचिका लगाई थी जिस पर हस्तक्षेप करने से हाईकोर्ट ने इनकार कर दिया था। दरअसल इस नोटिस को आधार बनाकर मेनका गंभीर ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और गिरफ्तारी से राहत पाई थी। उसकी मियाद खत्म हो गई है इसलिए ईडी की ओर से यह याचिका लगाई गई है।

इसके पहले मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव की खंडपीठ में ईडी ने इसी तरह की याचिका पिछले साल लगाई थी लेकिन कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया था कि एकल पीठ के फैसले की मियाद जब तक खत्म नहीं होती तब तक गिरफ्तारी पर लगी रोक हटाने की याचिका स्वीकार नहीं की जा सकेगी। उसी की मियाद खत्म होने के बाद अब ईडी ने नए सिरे से याचिका लगाई है।

यह भी पढ़ें:  अभिनेता सौमित्र चटर्जी की स्थिति अब भी नाजुक : चिकित्सक

इसके पहले न्यायमूर्ति मौसमी भट्टाचार्य की एकल पीठ ने मेनका को गिरफ्तारी से राहत देते हुए कहा था कि वह जांच में सहयोग करेंगी लेकिन उनसे कोलकाता में ही पूछताछ होनी चाहिए और फिलहाल उनकी गिरफ्तारी नहीं होनी चाहिए। दरअसल कोयला तस्करी मामले में 200 करोड़ से अधिक का लेनदेन विदेशी खाते से हुआ है। मेनका के माता-पिता भी बैंकॉक में रहते हैं और अभिषेक बनर्जी की पत्नी रूजीरा और मेनका दोनों वहीं पली-बढ़ी हैं। दोनों के खाते में भी संदिग्ध लेनदेन हुआ है जिसे लेकर ईडी उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करना चाहती है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  बंगाल में बीजेपी को झटका, पार्टी विधायक सुमन कांजीलाल टीएमसी हुए शामिल
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  आईआईटी खड़गपुर ने समावेशी डिजिटल शिक्षा को किया अत्याधुनिक स्वयंम् प्रभा स्टूडियो का उद्घाटन
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *